Hair Care Tips: बालों की लंबाई और घनाई का सपना हर किसी के दिल में होता है. आजकल की लाइफस्टाइल के चलते बहुत से लोग कमजोर और कम बालों से परेशान हैं, जिनमें बालों का झड़ना (Hair Fall) और कम ग्रोथ भी शामिल है. हमारे देश में पुराने समय से ही पौधों और प्राकृतिक उपचारों के प्रयोग की हेल्थ को सुधारने के लिए किया जाता है, लेकिन आजकल इसे लोग ज्यादातर अनदेखा करते हैं. क्या आप जानते हैं कि कौन सी पत्तियों का उपयोग करके आप अपने बालों को लंबा और घना बना सकते हैं? आजकल लोग सवाल करते हैं बालों की ग्रोथ कैसे बढ़ाएं, बालों का झड़ना कैसे रोकें या बालों को मजबूत कैसे करें साथ ही बालों को लंबा कैसे करें? इन सभी सवालों को लेकर आज हम एक कारगर नुस्खा लेकर आए हैं. यहां हम आपको उन पत्तियों के बारे में बताएंगे जो आपके बालों को लंबा और घना बनाने में मदद कर सकती हैं.
मजूबत को घने बालों के लिए घरेलू नुस्खे | Home Remedies For Strong And Thick Hair
1. ब्रह्मी पत्ती
ब्रह्मी पत्ती बालों के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है. इसका नियमित इस्तेमाल करने से बालों का झड़ना कम होता है और वे लंबे और मजबूत होते हैं. ब्रह्मी पत्ती में प्रोटीन, विटामिन्स और मिनरल्स की भरपूर मात्रा होती है जो बालों की ग्रोथ और पोषण में मदद करती है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
2. आंवला पत्ती
आंवला एक प्राकृतिक उपचार है. यह बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद है. आंवला पत्ती में विटामिन सी, जो बालों के झड़ने को रोकता है, साथ-साथ बालों की ग्रोथ में मदद करने वाले अन्य तत्वों की भी भरपूर मात्रा होती है.
यह भी पढ़ें: रोज रात को लेटने से पहले कोकोनट ऑयल में मिलाकर लगा लें ये चीज, 7 दिन में गायब हो जाएंगी झुर्रियां और झाइयां
3. मेथी पत्ती
मेथी पत्ती में विटामिन सी, पोटैशियम और आयरन जैसे जरूरी तत्व पाए जाते हैं जो बालों के लिए लाभकारी होते हैं. इसका इस्तेमाल बालों के झड़ने को कम करने के साथ-साथ उन्हें लंबा और मजबूत बनाने में मदद करता है.
4. तुलसी पत्ती
तुलसी पत्ती में एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं और अन्य पोषण संबंधी तत्व होते हैं जो बालों को मजबूत बनाए रखते हैं. तुलसी के प्रयोग से बालों का झड़ना कम होता है और वे लंबे, चमकदार और मुलायम होते हैं.

Photo Credit: iStock
5. अलोवेरा के पत्ते
अलोवेरा के पत्तों में मौजूद एन्टीऑक्सिडेंट्स, जो कि बालों की लाइफ को बढ़ावा देने में मदद कर सकते हैं. इसके नियमित उपयोग से बालों की रूखापन और टूटने की समस्या को कम किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें: बिना चश्मे के नहीं दिखता साफ, तो रोज सुबह 1 महीने तक कर लीजिए ये काम, चश्मा उतना में नहीं लगेगी देर
6. नीम के पत्ते
नीम के पत्ते बालों के लिए एक अद्भुत प्राकृतिक उपचार हो सकते हैं. इनमें एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो स्कैल्प के स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करते हैं और बालों की जड़ों को मजबूत बनाते हैं.
बाल झड़ने जैसी समस्याओं से हैं परेशान, तो बेस्ट रहेंगे ये हेयर मास्क
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं