Wrinkles Home Remedies: चेहरे पर झाइयां और झुर्रियां आना किसी को भी बुरा लग सकता है. हालांकि ये उम्र बढ़ने पर एक सामान्य घटना है, लेकिन कम उम्र झुर्रियां दिखना एक चिंता का विषय है. अगर आप चमकदार त्वचा पाना चाहते हैं और बेहद आसान तरीके ढूंढ़ रहे हैं, तो आपके लिए हम आज एक कमाल का घरेलू उपाय लेकर आए हैं. आपको बस नारियल तेल में एक चीज मिलानी है और फिर कुछ दिनों में ही कमाल देखने को मिल जाएगा. कोकोनट ऑयल को न केवल खाने के लिए उपयोग किया जा सकता है, बल्कि यह एक नेचुरल ब्यूटी प्रोडक्ट के रूप में भी उपयोग किया जा सकता है. ये चेहरे के लिए एक अद्भुत मॉयस्चराइजर और ब्यूटी ट्रीटमेंट है. कोकोनट ऑयल में आप कुछ नेचुरल चीजों को मिला सकते हैं. हम आपको बताएंगे कि कैसे आप कोकोनट तेल को मिश्र करके दाग-धब्बों को मिटाने के लिए उपयोग कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: बिना चश्मे के नहीं दिखता साफ, तो रोज सुबह 1 महीने तक कर लीजिए ये काम, चश्मा उतना में नहीं लगेगी देर
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
झुर्रियों और झाइयों को कैसे साफ करें | How To Clear Wrinkles And Blemishes
- 2 चमचे कोकोनट ऑयल
- 1 छोटा चमचा नींबू का रस
इस तरह लगाएं चेहरे पर:
- सबसे पहले एक छोटे बाउल में कोकोनट तेल लें.
- अब, एक नींबू को काट लें और उसके रस को निकालें.
- नींबू के रस को कोकोनट तेल में मिलाएं और अच्छी तरह से मिला लें.
- इस मिश्रण को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं.
- 15-20 मिनट के बाद गुनगुना पानी और एक शांत से फेस वॉश से धो लें.
- इसे रोजाना इस्तेमाल करें ताकि आपकी त्वचा की चमक बनी रहे.
कोकोनट ऑयल और नींबू का रस का यह मिश्रण आपके स्किन डिसऑर्डर और दाग-धब्बों को कम करने में मदद कर सकता है. कोकोनट ऑयल स्किन को मोइस्चराइज करने में मदद करता है और नींबू का रस त्वचा का ग्लो बढ़ाने में मदद कर सकता है. इस कॉम्बिनेशन को रेगुलर रूप से इस्तेमाल करने से आपकी त्वचा में चमक आएगी और आपके दाग-धब्बे कम हो सकते हैं.
ध्यान दें कि हर स्किन टाइप अलग होता है, इसलिए अगर आपकी स्किन पर किसी तरह की एलर्जी या रिएक्शन होती है, तो आपको किसी डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं