Ankho Ki Roshni Badhane Ke Gharelu Upay: आज की व्यस्त जीवनशैली में आंखों की सेहत को सही रखना बहुत जरूरी है. लंबे घंटों तक स्क्रीनों पर नजर टिकाने से और प्रदूषण के कारण, आंखों की कमजोरी की समस्या बढ़ती जा रही है. आजकल कम उम्र में भी चश्मे लगने लगे हैं. चाहे वह यंग एडल्ट हों या बच्चे नजर का चश्मा लगने से ज्यादातर लोग परेशान हैं. ऐसे में क्या करें जब आंखों की रोशनी कमजोर होने लगे, आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए क्या करें, नेचुरल तरीके से आंखों की रोशनी कैसे बढ़ाएं? ऐसे बहुत से लोग हैं जो अपनी आंखों की रोशनी को सुधारना चाहते हैं. आजकल के रूटीन में अक्सर हम अपने आंखों की देखभाल को अनदेखा कर देते हैं और यह आधे से ज्यादा समय अपने ग्लासेस पहने हुए बिता देते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि सुबह की शुरुआत कैसे की जाए, ताकि आप दिनभर ग्लासेस के बिना भी आराम से गुजार सकें? यानि आंखों से चश्मा कैसे हटाएं? यहां हम कुछ सरल उपाय बता रहे हैं जिन्हें आप अपने मॉर्निंग रूटीन में शामिल कर सकते हैं और आंखों की रोशनी को बढ़ा सकते हैं.
आंखों की रोशनी बढ़ाने और चश्मा हटाने के उपाय | Home Remedies To Increase Eyesight And Remove Glasses From Eyes
1. पानी पीना
सुबह उठकर सबसे पहले गर्म पानी पीना एक अच्छी आदत है. गर्म पानी पीने से आंखों को ठंडा महसूस होता है और यह आपकी नजर को सही बनाए रखने में मदद कर सकता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
2. नेती फॉलो करें
नेती या जलनेति एक प्राचीन योगिक तकनीक है जो सिर्फ एलर्जी के लिए ही नहीं, बल्कि आपकी आंखों के स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाए रखती है.
यह भी पढ़ें: इन 4 लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं नींबू के छिलके, यहां जानें हैरान करने वाले फायदे
3. आंखों की व्यायाम करें
सुबह की नींद के बाद आंखों की कुछ व्यायाम करने से आंखों की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है और नजर की ताकत बढ़ती है. इससे चश्मा हटाने को भी बढ़ावा मिलेगा.
4. हरी सब्जियों और फलों का सेवन
हरी सब्जियां और फलों में विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो आंखों के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होते हैं. इसलिए रोज फल और सब्जियों का सेवन करें.
5. ध्यान करें
सुबह की शुरूआत ध्यान के साथ करने से मन को शांति मिलती है और इससे आंखों के स्वास्थ्य को भी लाभ होता है. साथ ही साथ आंखों से चश्मा हटाने में भी मदद मिलेगी.
इन उपायों को अपनाकर आप अपनी आंखों को चश्मा के बिना भी सहीरख सकते हैं और अच्छी तरह से दिन को शुरू कर सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं