Lauki Juice for Belly Fat: खुद को फिट रखने और बढ़ते वजन को रोकने के लिए हम क्या कुछ नहीं करते हैं. डाइटिंग से लेकर एक्सरसाइज तक हर चीज, जो बढ़ते मोटापे को कम कर सके. लेकिन वजन घटाते समय पेट की चर्बी को कम करना सबसे कठिन होता है. पेट की चर्बी बढ़ती तो आसानी से है] लेकिन उसे कम करने में हालत खराब हो जाती है. लेकिन आज हम आपको एक ऐसा जूस बताएंगे जिसका सेवन करने से पेट की चर्बी मक्खन की तरह पिघलेगी.
Benefits Of Lauki Juice: सुबह खाली पेट लौकी के जूस का सेवन पेट की चर्बी को पिघलाने में मदद करेगा इसके साथ ही यह पोषण से भरपूर होता है जो आपके शरीर को एनर्जी भी देता है. इस जूस की सबसे अच्छी बात यह है कि इसका सेवन सिर्फ पेट की चर्बी को कम नहीं करता है बल्कि इसके साथ ही कई स्वास्थय लाभ भी पहुंचाता है. सुबह खाली पेट एक गिलास घिया का रस या लौकी का रस मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और वजन कम कर सकता है."
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
लौकी का जूस पीने के फायदे (Benefits Of Lauki Juice)
लौकी एक कम कैलोरी वाली सब्जी है, इस वजह से यह वजन को घटाने में मदद करती है. युनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर (यूएसडीए) के मुताबिक, 100 ग्राम लौकी में सिर्फ 15 कैलोरी और सिर्फ 1 ग्राम फैट होता है.
लौकी फाइबर से भरपूर होती है. इसको खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है. जिससे आप ज्यादा खाना खाने से बच जाते हैं. इसके साथ फाइबर आपके पाचन को भी दुरूस्त रखने में मदद करता है.
कई स्वास्थ्य विशेषज्ञ भी बढ़े हुए वजन को कम करने और पेट की चर्बी को कम करने के लिए सुबह खाली पेट लौकी के जूस का सेवन करने की सलाह देते हैं. वहीं जो लोग एक्सरसाइज कर रहे हैं उनको भी खाने में उबली या भाप में पकी लौकी खाने की सलाह दी जाती है. यह शरीर को हाइड्रेट रखती है और वजन को कम करने में मदद करती है.
वजन घटाने के लिए डिनर में बनाएं ये लाइट और हेल्दी रेसिपीज, पेट की चर्बी भी होगी कम
लौकी का जूस बनाने की विधि ( How to Make Lauki Juice):
- लौकी की जूस बनाने के लिए सबसे पहले आप लौकी को अच्छी तरह से धो लेंगे.
- इसके बाद लौकी को छीलकर छोटे-छोटे पीस में काट लेंगे.
- अब इसको मिक्सी में डालकर अच्छे से पीस लें, आप चाहें तो इसके साथ पुदीना की पत्ती या नींबू का रस भी मिला सकते हैं.
- बेहतर होगा कि आप इसको बिना छानें ही पिएं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं