- वजन कम करने के लिए आपको अपनी डाइट पर ध्यान देना जरूरी है.
- कुछ सूप हैं जो वेट लॉस करने में बेहद मददगार हो सकते हैं.
- सूप पीने के साथ डेली एक्सरसाइज भी करें.
Soup For Weight Loss: वजन बढ़ने से परेशान बहुत लोग हैं. वजन घटाना आसान काम नहीं है, वजन घटाने के लिए डाइट प्लान बनाने से लेकर एक प्रोपर हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करने की जरूरत होती है. क्या आप जानते हैं कि गर्मियों में वजन घटाने के लिए सूप कारगर ऑप्शन हैं जिनको घर पर बनाया जा सकता है. गर्मियों में ज्यादातर लोग कम भूख का अनुभव करते हैं. हम ज्यादा हाइड्रेटेड, एनर्जेटिक रहने और मेटाबॉलिज्म को बैलेंस रखने के लिए लिक्विड पसंद करते हैं. फिर भी हम में से बहुत से लोग वजन बढ़ने और मोटापे के शिकार हो जाते हैं. अगर आप भी अपने वजन बढ़ने से परेशान हैं तो यहां 6 फैट बर्निंग कोल्ड सूप हैं जो फाइबर, प्रोटीन और जरूरी पोषक तत्वों से भरे हैं.
तेजी से वजन घटाने के लिए सूप | Soup For Fast Weight Loss
1. एवोकैडो पालक सूप
एक कप पालक के पत्ते, एक पका हुआ एवोकाडो, एक लहसुन, दो टीस्पून तुलसी के पत्ते, एक कप दही, 2 टेबलस्पून नींबू का रस, एक टीस्पून पेपरिका पाउडर, नमक और काली मिर्च को स्वादानुसार ब्लेंड करें. सभी सामग्रियों को ब्लेंड करें और पिएं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
2. बीटरूट सूप
एक कप उबला हुआ चुकंदर, आधा कप दही, एक छोटा चम्मच भुना हुआ जीरा, एक बड़ा चम्मच हरा धनिया, स्वादानुसार नमक और काली मिर्च और कुछ पुदीने की पत्तियां मिलाएं. ठंडे पानी के साथ गाढ़ेपन को एडजस्ट करें और पिएं.
3. हरी मटर का सूप
एक कप उबले हुए हरे मटर, आधा कप दूध, एक छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर, एक बड़ा चम्मच तिल, नमक और काली मिर्च स्वादानुसार ब्लेंड करें. एक चम्मच एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल मिलाएं और पिएं.

4. पुदीना ककड़ी का सूप
दो खीरे, दो टहनी पुदीने के पत्ते, एक लहसुन की कली, एक कप दही, दो बड़े चम्मच नींबू का रस, दो छोटे चम्मच जैतून का तेल, नमक और काली मिर्च स्वादानुसार ब्लेंड करें. गाढ़ेपन को एजस्ट करने के लिए ठंडा पानी डालें और पिएं.
5. तरबूज का सूप
एक कप बीज निकाले हुए तरबूज के टुकड़े, 3-5 पुदीने के पत्ते, एक छोटा चम्मच अदरक और लहसुन का पेस्ट, स्वादानुसार नमक और काली मिर्च, एक छोटा चम्मच चिल्ली फ्लेक्स ब्लेंड करें. पुदीने की पत्तियों की टॉपिंग के साथ ठंडा करके पिएं.
आपको रहना है अनिल कपूर की तरह हमेशा जवां, तो अपनाएं उनकी स्किन केयर रूटीन
6. चीकू तिल का सूप
एक कप भीगे और उबले चने, एक लहसुन की कली, 2 टेबल स्पून तिल, एक टी स्पून भुना जीरा, दो टी स्पून नीबू का रस, 2 टेबल स्पून ऑलिव ऑयल, नमक और काली मिर्च स्वादानुसार ब्लेंड करें. एक स्मूथ पेस्ट बनाने के लिए सभी सामग्रियों को अच्छी तरह ब्लेंड करें. गाढ़ेपन को एडजस्ट करने के लिए ठंडा पानी डालें और ताजा परोसें. यह सूप प्रोटीन, फाइबर, खनिज और विटामिन जैसे मैग्नीशियम, कैल्शियम और आयरन का एक बेहतरीन स्रोत है.
तेजी से घटाना है वजन, सुबह भूलकर भी न करें ये गलतियां | Common Mistakes When Trying to Lose Weight
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं