Skin care tips by Anil Kapoor: यूं तो हर फिल्म स्टार अपनी फिटनेस और स्कीन के प्रति सजग रहता है और इसकी विशेष देखभाल भी करता है लेकिन इसमें इंस्डट्री के फॉर एवर यंग अनिल कपूर (Forever young Anil Kapoor) की बात सबसे अलग है, अनिल कपूर (Anil Kapoor) के आगे उम्र का आकड़ा बेदम नजर आता है. वे अब भी उतने यंग और एक्टिव नजर आते हैं जितना अपने कैरियर के शुरुआती दौर में नजर आते थे. उन्होंने अपनी फिटनेस और स्किन की इतनी अच्छी देखभाल की है कि साठ बसंत देख चुकने के बाद भी उम्र का आकड़ा उनके सामने बेकार नजर आता है. हाल ही में आईफा अवार्ड ( IIFA awards) के फंक्शन में शामिल होने अबू धाबी पहुंचे अनिल कपूर ने अपनी स्किन केयर रूटीन (skin care routine) के बारे में बात की.
कैसे दिखते हैं अनिल कपूर इतने जवान, जानें उनका स्किन केयर रूटीन और फिटनेस सीक्रेट्स ( How does Anil Kapoor look so young?)
फूड है सबसे अहम
अनिल कपूर ने अपने स्किन केयर के बारे बताते हुए कहा कि आपकी स्किन कैसी रहेगी इसमें सबसे अहम भूमिका होती है कि आप क्या खाते हैं. फ्रेश फ्रूट्स और वेजिटेबल का ज्यादा से ज्यादा यूज करना चाहिए. इसका असर स्किन पर अच्छा पड़ता है.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
स्मोकिंग से रहें दूर
अनिल कपूर ने बताया कि अच्छी स्किन के लिए स्मोकिंग से दूर रहना जरूरी है. स्मोकिंग का असर स्किन पर पड़ता है और इससे स्किन डल हो जाती है.
अल्कोहल है स्किन के लिए खतरनाक
डैशिंग अनिल ने अपने स्किन की खूबसूरती का राज खोलते हुए बताया कि अल्कोहल से दूर रहना स्किन क लिए फायदेमंद है. अगर स्किन को जवां रहना है तो युवाओं को अल्कोहल से दूर रहना चाहिए.
भरपूर नींद
अनिल ने कहा कि बाकी सभी बातों के साथ भरपूर नींद भी स्किन केयर का जरूरी हिस्सा है. सोते समय स्किन को खुद को रिपेयर करने का मौका मिलता है.
Anil Kapoor ने बताया कैसे लोग अपनी त्वचा का रख सकते हैं ध्यान, Watch Video-
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं