विज्ञापन
This Article is From Nov 05, 2025

कोलेस्ट्रॉल को बिना दवा के कैसे कंट्रोल करें? डॉ. सलीम जैदी ने बताया आसान आयुर्वेदिक नुस्खा

Home Remedies For Cholesterol: अगर किसी को कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ा हुआ है और उसे नेचुरल उपायों की मदद से कम करना चाहता है तो डॉक्टर सलीम जैदी के बताए इन घरेलू नुस्खों की मदद से आप आसानी से कोलेस्ट्रॉल पर काबू पा सकते हैं.

कोलेस्ट्रॉल को बिना दवा के कैसे कंट्रोल करें? डॉ. सलीम जैदी ने बताया आसान आयुर्वेदिक नुस्खा
Cholesterol Home Remedies: कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के घरेलू उपचार.

How to Reduce High Cholesterol: आज की भागती दौड़ती जिंदगी में लोग अपने स्वास्थ्य को लेकर लापरवाह होते जा रहे हैं. अनहेल्दी खानपान, जंक फूड, तनाव और फिजिकल एक्टिविटी की कमी के कारण शरीर में कई तरह की समस्याएं जन्म ले रही हैं. इन्हीं में से एक है हाई कोलेस्ट्रॉल, जो धीरे-धीरे दिल की बीमारियों, ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और स्ट्रोक जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बनता है. कोलेस्ट्रॉल की समस्या अक्सर बिना लक्षणों के बढ़ती है और जब तक इसका असर दिखता है, तब तक शरीर काफी प्रभावित हो चुका होता है.

लोग आमतौर पर कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए दवाइयों का सहारा लेते हैं, लेकिन आयुर्वेद में ऐसे कई उपाय हैं जो बिना किसी साइड इफेक्ट के इस समस्या को जड़ से ठीक करने में मदद करते हैं. इसी विषय पर डॉक्टर सलीम जैदी ने अपने वीडियो में एक बेहद आसान और असरदार घरेलू नुस्खा बताया है, जो दो आयुर्वेदिक चीजों से तैयार होता है.

कोलेस्ट्रॉल घटाने के लिए दो चीजों से बनाएं आयुर्वेदिक पाउडर

1. त्रिफला चूर्ण (Triphala Powder):

त्रिफला तीन औषधीय फलों हरड़, बहेड़ा और आंवला से मिलकर बनता है. यह शरीर को डिटॉक्स करता है और पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है. फैट को कम करने में सहायक है और मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाता है, जिसका असर वजन पर भी दिखाई देता है.

इसे भी पढ़ें: रोज 1 चम्मच खाएं ये चीज, पेट की चर्बी और कब्ज दोनों से मिलेगा छुटकारा, जान लें इस्तेमाल करने का तरीका

2. मेथी दाना पाउडर (Fenugreek Seed Powder):

अगर किसी को हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या है, तो मेथी दाने का पाउडर कमाल कर सकता है. मेथी में घुलनशील फाइबर होता है जो खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करता है. यह ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है और डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लाभकारी माना जाता है.

Latest and Breaking News on NDTV

सेवन करने का सही तरीका:

  • इन दोनों पाउडर को बराबर मात्रा में मिलाकर एक एयरटाइट डिब्बे में रखें.
  • रोज रात को सोने से पहले एक चम्मच इस मिश्रण को गुनगुने पानी के साथ लें.
  • सेवन के बाद कुछ न खाएं और सीधे सो जाएं.
  • रेगुलर सेवन से कुछ ही हफ्तों में कोलेस्ट्रॉल लेवल में सुधार देखा जा सकता है.

इससे क्या फायदा मिलेगा?:

कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल: यह मिश्रण शरीर में जमा फैट को कम करता है और धमनियों को साफ रखता है.
पाचन सुधार: त्रिफला कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याओं को दूर करता है.
ब्लड शुगर बैलेंस: मेथी ब्लड शुगर को कंट्रोल करती है, जिससे डायबिटीज के मरीजों को भी राहत मिलती है.
प्राकृतिक और सुरक्षित: यह उपाय पूरी तरह आयुर्वेदिक है और किसी दवा की तरह साइड इफेक्ट नहीं करता.

ये भी पढ़ें: चीजें भूलने की आदत है, तो रोज सुबह खाली पेट खाएं ये मेवा, दिमाग पर नहीं डालना पड़ेगा जोर

ये सावधानियां जरूर बरतें:

  • गर्भवती महिलाएं या गंभीर बीमारी से ग्रस्त व्यक्ति डॉक्टर की सलाह से ही इसका सेवन करें.
  • बहुत ज्यादा मात्रा लेने से दस्त या पेट दर्द हो सकता है, इसलिए सीमित मात्रा में ही लें.
  • दिनभर पर्याप्त पानी पिएं ताकि फाइबर अच्छे से काम कर सके.

डॉ. सलीम जैदी का यह आयुर्वेदिक नुस्खा उन लोगों के लिए बेहद उपयोगी है जो कोलेस्ट्रॉल को प्राकृतिक तरीके से कंट्रोल करना चाहते हैं. यह उपाय न सिर्फ आसान और सस्ता है, बल्कि सुरक्षित भी है. रेगुलर सेवन से शरीर हेल्दी रहता है, पाचन बेहतर होता है और दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है.

Watch Video: ब्रेन ट्यूमर के शुरुआती लक्षण, कारण और इलाज | Brain Tumor In Hindi

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

लेखक के बारे में
img
अवधेश पैन्यूली
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cholesterol Home Remedies, How To Reduce High Cholesterol, Ayurvedic Remedies For Cholesterol, Cholesterol Kaise Kam Kare, Cholesterol Kam Karne Ke Gharelu Upay, Herbal Cure For Cholesterol, Lower LDL, Dr Salim Zaidi Cholesterol Remedy, Ayurvedic Powder For Cholesterol, Garlic For Cholesterol Control, Flaxseed Cholesterol Remedy, Methi Seeds For Cholesterol, How To Reduce Cholesterol Naturally At Home, Best Ayurvedic Remedy For High Cholesterol, Doctor-approved Home Remedy For Cholesterol
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com