विज्ञापन

दिल्ली में आधी रात हटाया गया मस्जिद के पास अवैध अतिक्रमण, पुलिस पर हुआ पथराव; दागे गए आंसू गैस के गोले

तुर्कमान गेट की तरफ़ बैरिकेडिंग के खिलाफ़ लोग नारेबाजी कर रहे थे और बैरकिंग को तोड़ने की कोशिश कर रहे थे. जिसके बाद पुलिस ने हल्का बल का उपयोग कर लोगो को वहां से हटाया.

दिल्ली में आधी रात हटाया गया मस्जिद के पास अवैध अतिक्रमण, पुलिस पर हुआ पथराव; दागे गए आंसू गैस के गोले
दिल्ली में आधी रात को बुलडोजर एक्शन
  • दिल्ली के तुर्कमान गेट स्थित फ़ैज़ ए इलाही मस्जिद के आसपास अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई है.
  • इस कार्रवाई में 10 बुलडोजर अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए काम कर रहे हैं और इलाके में तनाव का माहौल है.
  • पुलिस ने मस्जिद के आस-पास के सभी रास्तों को बैरिकेडिंग लगाकर बंद कर दिया है और भीड़ को नियंत्रित कर रही है.
नई दिल्ली:

दिल्ली में आधी रात को तुर्कमान गेट स्थित रामलीला मैदान के पास फ़ैज़ ए इलाही मस्जिद के आसपास अवैध अतिक्रमण हटा दिया गया. 7 जनवरी तड़के 10 बुलडोजर अवैध अतिक्रमण हटाने के कामकाज में जुटे हुए थे. इस दौरान वहां के हालात तनावपूर्ण हो गए. मस्जिद के बाहर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ लोग लगातार नारेबाजी कर रहे थे. पुलिस लोगों को बैरिकेडिंग के बाहर रोक रही थी. मस्जिद की तरफ़ आने वाले सभी रास्तों को पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर बंद कर दिया था. 

ये भी पढे़ं- मोदी, शाह के खिलाफ नारेबाजी: एक्शन की तैयारी में JNU प्रशासन, छात्रसंघ बोला- मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास

दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक,  रामलीला मैदान के फैज इलाही मस्जिद के पास अवैध कब्जे को हटाने के लिए दिल्ली के 9 जिले के DCP रैंक के अफसरों को लगाया गया था. वही करीब 1 हज़ार पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे. 15 से ज्यादा JCB मशीनों को डेमोलेशन में लगाया गया था. 70 से ज्यादा डंपरों को मलबा हटाने में लगया गया. इस दौरान करीब 150 से ज्यादा MCD कर्मचारी तैनात रहे.

तुर्कमान गेट की तरफ़ बैरिकेडिंग के खिलाफ़ लोग नारेबाजी कर रहे थे और बैरकिंग को तोड़ने की कोशिश कर रहे थे. जिसके बाद पुलिस ने हल्का पुलिसबल का उपयोग कर उपद्रव कर रहे लोगो को दूर किया.

 ज्वाइंट सीपी मधुर वर्मा ने कहा कि हमने कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई की है. जिन लोगों ने उपद्रव किया उनके खिलाफ एक्शन होगा. उनकी पहचान फुटेज के आधार पर की जाएगी. उपद्रवियों में ज्यादातर बाहरी लोग थे उन्हें भी नहीं बक्शा जाएगा.

Latest and Breaking News on NDTV

वहां मौजूद लोग नारेबाजी के साथ-साथ पुलिस पर पथराव कर रहे थे, जिसके बाद भीड़ को शांत करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले और गैस बुलेट छोड़ने पड़े. इस दौरान पूरे इलाके में धमाके जैसी आवाज सुनाई दे रही थी.

Latest and Breaking News on NDTV

रैपिड एक्शन फोर्स की टीम भी तुर्कमान गेट के अंदर उस जगह पर पहुंच गई, जहां से पत्थर फेंके जा रहे थे. पुलिस ने लोगो को हटाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े. इस दौरान दिल्ली पुलिस ड्रोन कैमरे से पूरे इलाके की निगरानी कर रही थी..

अवैध अतिक्रमण पर हो रही कार्रवाई

बता दें कि दिसंबर में एमसीडी ने रामलीला मैदान से अवैध अतिक्रमण हटाने और अनधिकृत वाणिज्यिक गतिविधियों को रोकने का आदेश दिया था.यह आदेश एक जांच के बाद आया, जिसमें पाया गया कि सरकारी भूमि का उपयोग एक बड़े मस्जिद जैसे ढांचे के लिए किया जा रहा था जो अनुमोदित मानचित्रों में नहीं है, और एक बारात घर का उपयोग निजी आयोजनों के लिए किया जा रहा था. दिल्ली हाई कोर्ट ने मस्जिद से सटे दवा और बारात घर को अवैध घोषित किया  था.इसे लेकर इलाके में अफरातफरी मची हुई थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Masjid Bulldozer Action, Delhi Bulldozer Action, Turkman Gate, Illegal Encroachment, Faiz E Ilahi Mosque
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com