- सफेद बालों से बचने के लिए इन घरेलू नुस्खों को अपनाएं.
- How To Black White Hair: दही बालों के लिए बहुत फायदेमंद है.
- बालों की देखभाल के लिए समय समय पर ठंडे पानी से धोएं और साफ रखें.
How To Darken White Hair: आजकल की भागती दौड़ती जिंदगी में अनहेल्दी लाइफस्टाइल और मानसिक तनाव की वजह से बहुत कम उम्र में ही लोगो के बाल सफेद हो जाते हैं. सफेद बालो को काला करने के उपाय (Remedies To Darken White Hair) के तौर पर लोग बहुत सारे केमिकल्स का इस्तेमाल करते हैं जो आपके शरीर को कई तरह से नुकसान पहुंचाते हैं. अगर आप भी सफेद बालों को कैसे काला करें? (How To Darken White Hair) जैसे सवालों से घिरे हैं तो इस बढ़ती हुई परेशानी को देखते हुए हम आज आपको कुछ आसान से घरेलू नुस्खे बताएंगे जिन्हें इस्तेमाल कर के आप आराम से घर बैठे अपने बाल काले और मजबूत बना सकेंगे वह भी बिना किसी साइडइफेक्ट के. आमतौर पर इन घरेलू नुस्खों को सफेद बालों से परेशान लोग आजमाते रहते हैं लेकिन कई लोगों को इनके बारे में पता नहीं होता है.
सफेद बालों से बचने के लिए सबसे आसान तरीके | Easiest Way To Get Rid Of Gray Hair
1. दही बालों के लिए बहुत फायदेमंद है. दही को पिसे हुए टमाटर के साथ मिला लें, इसमें थोड़ा सा नींबू का रस और नीलगिरी का तेल मिलाएं. इन सब को अच्छे से मिलाकर सिर की मालिश करें वो भी हफ्ते में 2-3 बार. ये ना केवल बालो को सफेद होने से रोकेगा बल्कि बालों को मजबूत भी करेगा.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
2. एक नुस्खा ये भी है की आप लौकी को नारियल तेल में उबाल के गरम करें और फिर उस तेल को छान लें. इस तेल से अब अपने सिर की मालिश करें.
3. सूखे आंवले को पानी में उबाल लें और तब तक गरम कर लें जब तक पानी आधा न हो जाए. अब इसमें मेहंदी और नींबू का रस मिलाकर बालों पर लगाएं.ऐसा करने से कम उम्र में जो बाल सफेद हो जाते हैं उससे छुटकारा मिलेगा.
4. बालों को काला रखने में सब्जी भी बहुत कारगर होती है. तुरई को नारीयल तेल में तब तक गरम करें जब तक वो काली ना पड़ जाए और फिर इसे अपने बालो में लगा के हल्की हल्की मालिश करें.
5. बालों की सबसे अच्छी देखभाल करने के लिए उन्हें समय समय पर ठंडे पानी से धोएं और साफ रखें.
6. अदरक को पीसकर शहद के रस में मिलाएं और इसे हफ्ते में कम से कम 2 बार बालों में लगाएं. इससे बालों का सफेद होना धीरे धीरे कम हो जाएगा.
7. नारियल के तेल या जैतून के तेल को हल्का गरम करके उसमे 4 ग्राम कपूर मिला लें. जब कपूर में अच्छे से तेल मिल जाए तो उससे अपने बालों की मालिश करें. ये सफ़ेद बाल कम करने का एक जादुई नुस्खा है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं