चीन में एक बार फिर रहस्यमयी वायरस के फैलने से लोगों में दहशत का माहौल है. ये वायरस सबसे ज्यादा बच्चों को प्रभावित कर रहा है. चीन से आ रही तस्वीरों में ये साफ देखा जा सकता है कि कैसे हॉस्पिट्स में बच्चों के एडमिट होने की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है. बच्चों में फैल रहा ये मिस्ट्री निमोनिया सभी के लिए सिरदर्द बना हुआ है. इस वायरस के फैलने से बाकि देशों के लिए भी ये चिंता का विषय बना हुआ है, क्योंकि हर कोई कोविड-19 जैसी महामारी से पहले ही डरा हुआ है. ऐसे में सवाल ये उठता है कि बच्चों में तेजी फैल रहा ये वायरस आखिर क्या है, कैसे फैलता है और कितना घातक साबित हो सकता है. इस वायरस के बारे में समझने के लिए हमने बात की पल्मोनोलॉजिस्ट डॉक्टर संदीप नय्यर से.
क्या कहते हैं डॉक्टर...
डॉक्टर संदीप नय्यर का कहना है कि, ये एक सामान्य रेस्पिरेटरी इंफेक्शन है जो बच्चों को प्रभावित कर रहा है. हालांकि कोविड और सार्स के फैलने के बाद से लोग कभी डरे हुए हैं कि कहीं ये भी उसी तरह का कोई वायरस न हो. जबकि चीन ये साफतौर पर कह चुका है कि ये सर्दियों में होने वाले आम वायरस की तरह ही है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
ये भी पढ़ें: पीले दांतों पर इस तरह लगा लीजिए ये घरेलू चीज, हफ्तेभर में दांतों की पीली परत हो जाएगी साफ, नेचुरली चमकेंगे Teeth
इस वायरस के बाकि देशों में फैलने के कितने चांस हैं?
डॉक्टर नय्यर कहते हैं कि, वायरस का कोई भी इंफेक्शन बहुत जल्दी और तेजी से फैलता है, क्योंकि ये हल्के-हल्के ड्रोपलेट्स से भी फैल सकते हैं. लोगों के ट्रेवल पर अभी कोई रोक नहीं है इसलिए ये आम है कि ये वायरस कहीं भी ट्रेवल कर सकता है. हालांकि सर्दी के मौसम में खासकर ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है.
किन बातों को ध्यान रखना चाहिए?
- डॉक्टर कहते हैं कि, हमें सतर्क जरूर रहना है, लेकिन घबराने की कोई बात नहीं है.
- मास्क जरूर पहनिए.
- हाथ साफ रखें और बार-बार धोएं
- फ्लू के लिए वैक्सीन जरूर लें.
- भीड़-भाड़ वाली जगहों पर इन बातों का ज्यादा ध्यान रखें.
- अस्थमा, सीओपीडी, हार्ट डिजीज और किडनी डिजीज वाले लोगों को और भी ज्यादा सतर्क रहना चाहिए.
इस मिस्ट्री वायरस के लक्षण
- सिरदर्द
- आंखों में दर्द
- खांसी
- सर्दी-जुकाम
- बुखार
- छाती में जकड़न
बच्चों में मामले ज्यादा क्यों देखे जा रहे हैं?
डॉक्टर नय्यर कहते हैं कि कोई भी वायरस बच्चों और बुजुर्गों में ज्यादा तेजी से फैलता है क्योंकि उनकी इम्यूनिटी कमजोर होती है. दूसरा बहुत से बच्चों में वैक्सीनेशन भी पूरा नहीं होता है इसलिए भी वायरस बच्चों को ज्यादा तंग करता है.
(पल्मोनोलॉजिस्ट डॉक्टर संदीप नय्यर)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं