White Teeth Home Remedies: कुछ प्राकृतिक तरीके हैं जिनका उपयोग आप अपने दांतों को प्राकृतिक रूप से सफेद करने के लिए कर सकते हैं. उन्हें घर पर उपयोग करना आसान है. कई लोग दांतों के पीलेपन से परेशान रहते हैं. ब्रश करने के बाद भी दांतों से पीली परत नहीं हटती है. ये परेशानी हमारी मुस्कुराहट छील लेती है. कई बार लोगों के सामने खुलकर हंसना भी शर्मिंदगी का कारण बन जाता है. हालांकि दांतों का पीलापन हटाने के लिए घरेलू नुस्खे कारगर हो सकते हैं, लेकिन जानकारी न होने से लोग ये सवाल करते रहते हैं कि दांतों को सफेद कैसे करें? दांतों का पीलापन कैसे हटाएं? दांतों को चमकदार कैसे बनाएं? अगर आप भी इन सवालों से परेशान हैं और दांतों को मोतियों की तरह चमकदार बनाना चाहते हैं तो यहां एक ऐसा घरेलू नुस्खा है जो कमाल कर सकता है. आपको बस हफ्तेभर में रिजल्ट देखने को मिल जाएगा.
पीले दांतों को चमकदार बनाने का घरेलू नुस्खा | Home Remedy To Brighten Yellow Teeth
तुलसी के पत्ते
कुछ तुलसी के पत्तों को धूप में सूखने के लिए छोड़ दें. सूखे पत्तों को पीसकर पाउडर बना लें और इस पाउडर को अपने टूथपेस्ट में मिलाकर अपने दांतों को दिन में दो या तीन बार ब्रश करें. तुलसी के प्राकृतिक ब्लीचिंग गुण कम से कम सात दिनों में आपके दांतों को सफेद कर सकते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें: पेट और कमर की चर्बी को बहुत तेजी से पिघला देती हैं ये 5 चीजें, सर्दियों में नेचुरल तरीके से घट जाएगा वजन
नीम का दातून
नीम का दातुन एक सदियों पुराना उपाय है. नीम की टहनियां या दातुन में कई औषधीय गुण होते हैं जो कई टूथपेस्ट में नहीं होते. अपनी सूजनरोधी और जीवाणुरोधी प्रकृति के कारण, नीम का दातुन न केवल पीले दाग हटाने में सहायक है, बल्कि यह आपके दांतों को सफेद बना सकता है, मसूड़ों को मजबूत कर सकता है, खराब गंध को खत्म कर सकता है, बैक्टीरिया को दूर रख सकता है और ओरल हेल्थ की रक्षा कर सकता है. पानी में डूबी हुई मुलायम नीम की दातुन का प्रयोग करें.
Mystery Virus in China (In Hindi): चीन में फैल रहा रहस्यमयी वायरस कितना घातक, डॉक्टर बोले संभल कर...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं