Skin Care Routine: गर्मियों का मौसम आते ही हमारी त्वचा को ज्यादा ध्यान और देखभाल की जरूरत होती है. तेज धूप, पसीना और धूल-मिट्टी त्वचा को रूखा और बेजान बना सकती है. हर कोई चाहता है कि उसकी स्किन ग्लोइंग और साफ दिखे. लेकिन, गर्मियों में धूप की वजह से स्किन टैन होने लगती है. ऐसे में घरेलू उपाय आपकी त्वचा को प्राकृतिक चमक और निखार देने में बेहद असरदार हो सकते हैं. यहां हम आपको 2 खास घरेलू पैक के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें हफ्ते में 2 बार लगाने से आपकी त्वचा में ऐसा निखार आएगा कि आप खुद को शीशे में देखकर खुश हो जाएंगे.
यह भी पढ़ें: मक्खन की तरह पिघलकर पेट की चर्बी होगी कम, बाहर निकला पेट अंदर जाने में नहीं लगेगा टाइम, बस ये 5 तरीके अपनाएं
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पैक 1: दही और बेसन का पैक
- 2 चम्मच बेसन
- 1 चम्मच दही
- एक चुटकी हल्दी
- 2-3 बूंद नींबू का रस
विधि:
- एक बाउल में बेसन, दही, हल्दी और नींबू का रस मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें.
- इस पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं.
- 15-20 मिनट तक सूखने दें, फिर हल्के गुनगुने पानी से धो लें.
इस फेस पैक के फायदे:
- बेसन त्वचा से अतिरिक्त तेल हटाता है और डेड स्किन को हटाने में मदद करता है.
- दही त्वचा को मॉइस्चराइज़ करता है और एक नेचुरल ग्लो लाता है.
- हल्दी और नींबू त्वचा को निखारते हैं और टैनिंग हटाने में मदद करते हैं.
यह भी पढ़ें: घर पर ही बना सकते हैं सॉलिड बॉडी और स्ट्रॉन्ग मसल्स, बस ये 3 एक्सरसाइज के साथ खाएं 4 चीजें
पैक 2: खीरे और एलोवेरा का पैक
सामग्री:
- 2 चम्मच खीरे का रस
- 1 चम्मच एलोवेरा जेल
- एक चुटकी चंदन पाउडर
विधि:
- खीरे के रस, एलोवेरा जेल और चंदन पाउडर को अच्छी तरह मिलाएं.
- इसे अपनी त्वचा पर लगाएं और 20 मिनट तक छोड़ दें.
- बाद में ठंडे पानी से धो लें.
इस फेस पैक के फायदे:
- खीरा त्वचा को ठंडक और हाइड्रेशन देता है.
- एलोवेरा जलन और लालिमा को कम करता है और त्वचा को तरोताजा करता है.
- चंदन त्वचा को साफ और चमकदार बनाता है.
यह भी पढ़ें: खाना खाने के बाद पान का पत्ता चबाने भर से मिल जाएंगे ये औषधीय फायदे, आपने कभी सोचा भी नहीं होगा
गर्मियों में स्किन केयर के अन्य टिप्स
- हाइड्रेटेड रहें: दिनभर में कम से कम 8-10 गिलास पानी पिएं.
- सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें: बाहर निकलने से पहले सनस्क्रीन जरूर लगाएं.
- हल्का भोजन करें: अपनी डाइट में ताजे फल, हरी सब्जियां और फाइबर युक्त भोजन शामिल करें.
- फेस को साफ रखें: दिन में 2-3 बार चेहरा धोएं ताकि गंदगी और पसीना साफ हो सके.
- मेकअप से बचें: गर्मियों में भारी मेकअप से बचें, ताकि त्वचा सांस ले सके.
Watch Video: क्या है वजन कम करने का सही तरीका, उम्र के हिसाब से कितना होना चाहिए वजन, पद्मश्री डॉक्टर से जानें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं