Pan Ka Patta Chabane Ke Fayde: पान का पत्ता अनेक फायदे देता है. आमतौर पर इसे स्वाद और परंपराओं से जोड़ा जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि पान के पत्ते में औषधीय गुण भी होते हैं? खासतौर पर खाना खाने के बाद पान का पत्ता चबाने से सेहत को कई बेहतरीन लाभ मिलते हैं. इसमें मौजूद पोषक तत्व और प्राकृतिक गुण आपकी पाचन क्रिया से लेकर ऑलओवर हेल्थ को बेहतर बना सकते हैं. पान का पत्ते में विटामिन सी, थायमिन, नियासिन, राइबोफ्लेविन और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो इसे औषधीय गुण प्रदान करते हैं.
खाना खाने के बाद पान का पत्ता चबाने के फायदे (Benefits of Chewing Betel Leaf After Eating Food)
1. पाचन शक्ति को बढ़ावा देना
पान के पत्ते में मौजूद गुण पाचन क्रिया को बेहतर बनाते हैं. यह गैस, अपच और पेट के भारीपन से राहत दिलाने में मदद करता है. खाना खाने के बाद पान का पत्ता चबाने से एंजाइम्स का स्राव बढ़ता है, जो भोजन को जल्दी पचाने में मदद करता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह भी पढ़ें: मक्खन की तरह पिघलकर पेट की चर्बी होगी कम, बाहर निकला पेट अंदर जाने में नहीं लगेगा टाइम, बस ये 5 तरीके अपनाएं
2. मुंह की सफाई और दुर्गंध हटाना
पान का पत्ता प्राकृतिक एंटीसेप्टिक है, जो मुंह में बैक्टीरिया को खत्म करता है. यह सांस की दुर्गंध को दूर करता है और दांतों व मसूड़ों को हेल्दी रखता है.
3. मेटाबॉलिज्म बढ़ाना
पान का पत्ता चबाने से शरीर का मेटाबॉलिज्म तेज होता है, जिससे फैट बर्न करने में मदद मिलती है. यह वजन घटाने के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकता है.
4. डिटॉक्सिफिकेशन में सहायक
पान का पत्ता शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है. यह शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है और इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है.
यह भी पढ़ें: फैटी लिवर से हैं परेशान, तो इस देसी उपाय को जरूर आजमाएं, सारी गंदगी निकल जाएगी बाहर
5. तनाव कम करना
पान का पत्ता चबाने से ब्रेन में डोपामिन लेवल बढ़ता है, जिससे तनाव कम होता है और इसे मूड बेहतर करने में मददगार माना जाता है.
पान का पत्ता चबाने का सही तरीका (Right Way To Chew Betel Leaf)
- पान का ताजा पत्ता लें.
- इसे धोकर साफ कर लें.
- जरूरत हो तो थोड़ा सा सौंफ या इलायची पत्ता के साथ लें, लेकिन तंबाकू या चूना का प्रयोग न करें.
- इसे धीरे-धीरे चबाएं और इसके रस को निगलें.
इन बातों का ध्यान रखें:
- अति न करें: ज्यादा मात्रा में पान का पत्ता चबाना हानिकारक हो सकता है.
- शुद्ध पत्ता चुनें: हमेशा ताजे और बिना तंबाकू वाले पान का ही उपयोग करें.
- एलर्जी का ध्यान रखें: अगर आपको किसी प्रकार की एलर्जी हो, तो पान का पत्ता उपयोग करने से पहले डॉक्टर से सलाह लें.
खाना खाने के बाद पान का पत्ता चबाने से न केवल पाचन बेहतर होता है, बल्कि यह ऑलओवर हेल्थ को भी बढ़ावा देता है. इसके प्राकृतिक गुण इसे आयुर्वेद का एक चमत्कारी हिस्सा बनाते हैं.
Watch Video: क्या है वजन कम करने का सही तरीका, उम्र के हिसाब से कितना होना चाहिए वजन, पद्मश्री डॉक्टर से जानें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं