Hair Growth Oil: बालों का झड़ना आजकल काफी आम हो गया है. ऐसे में कम बाल न सिर्फ हमारी पर्सनालिटी को इफेक्ट करते हैं बल्कि कई लोगों को तनाव में भी डाल सकते हैं. अच्छे लंबे और घने बालों को पाने की चाहत हर किसी की होती है, लेकिन आजकल की खराब लाइफस्टाइल और डाइट के कारण बालों का झड़ना और कम ग्रोथ एक समस्या बन गई है. हम सभी जानते हैं कि बालों का झड़ना रोकने के लिए घरेलू उपाय बहुत कारगर हो सकते हैं. बालों में तेल लगाना एक बेहतरीन घरेलू उपाय है बालों की ग्रोथ बढ़ाने और बालों का झड़ना रोकने में मदद कर सकता है.
बालों को बढ़ावा देने के लिए तेलों का इस्तेमाल बहुत जरूरी है. अगर आप अपने घर पर तेल बनाने के लिए तरीके खोज रहे हैं, जो बालों का झडना रोकने में मदद करे या बालों को लंबा और घना बनाए, तो यहां हम उन सभी जरूरी समग्रियों के बारे में बता रहे हैं जिनसे एक घरेलू तेल बनाया जा सकता है. यह तेल आपके बालों को मजबूत और हेल्दी बनाने के साथ-साथ उनकी ग्रोथ को बढ़ाने में भी मदद कर सकता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह भी पढ़ें: क्या हल्दी का पानी पीने से चेहरे पर जबरदस्त ग्लो आता है? जानिए हेल्दी और चमकदार त्वचा के लिए क्या करना होगा आपको
बालों का झड़ना रोकने और उनकी ग्रोथ बढ़ाने के लिए घरेलू तेल | Homemade oil to stop hair fall and increase their growth
1. नारियल: नारियल का तेल बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है. इसमें प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स होते हैं जो बालों को मजबूती प्रदान कर सकते हैं.
2. मेथी के बीज: मेथी के बीज में प्रोटीन, आयरन और नियासिन होते हैं, जो बालों को न्यूनतम झड़ने और उनकी ग्रोथ को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं.
3. आवला: आंवला बालों के लिए लाभकारी होता है क्योंकि इसमें विटामिन सी होता है, जो उन्हें मजबूत बनाता है और झड़ने से बचाता है.
4. ऑलिव ऑयल: ऑलिव ऑयल बालों को मोटा और चमकदार बनाने में मदद करता है और उन्हें पोषण प्रदान करता है.
5. भृंगराज: यह बालों के झड़ने को कम करने में मदद कर सकता है और बालों की ग्रोथ को बढ़ा सकता है.
यह भी पढ़ें: कितने घंटे सोते हैं आप? इस विटामिन की कमी से भी आ सकती है ज्यादा नींद, जानिए किन चीजों को खाकर करें पूर्ती
तेल बनाने की प्रक्रिया:
सबसे पहले एक कड़ाही में नारियल का तेल डालें. उसके बाद मेथी के बीज और भृंगराज को डालें. अब आंवला और ऑलिव ऑयल भी डालें. सभी सामग्रियों को अच्छे से मिलाएं और उन्हें मध्यम आंच पर पकाएं. जब तेल की खुशबू आने लगे और सामग्री अच्छे से पक जाए, तो उसे आग से हटा लें और ठंडा होने दें. फिर इसे एक बोतल में डालें और इसे ठंडे और ड्राई जगह पर रखें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं