Bahut jyada sone ka karan: पूरे दिन की थकान के बाद अच्छी नींद लेना बेहद जरूरी है. अच्छी नींद के बिना हमारा शारीरिक, मानसिक और इमोशनल स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है. अक्सर लोग यह नहीं जानते हैं कि बहुत ज्यादा नींद आने का कारण कई विटामिन की कमी हो सकती है. खासतौर से विटामिन डी की कमी भी बहुत ज्यादा नींद का कारण बन सकती है. आजकल की लाइफस्टाइल में बहुत से लोग नींद की कमी से जूझ रहे हैं. नींद न आने की बीमारी को अनिद्रा के नाम से जाना जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बहुत ज्यादा नींद आने का कारण न सिर्फ हमारी खराब लाइफस्टाइल और तनाव हो सकता है बल्कि एक विटामिन की कमी भी इसका कारण बन सकती है. अगर आप भी बहुत ज्यादा सोते नींद न आने की समस्या से जूझ रहे हैं, तो जानिए आपको करना चाहिए.
किस विटामिन की कमी से ज्यादा नींद आती है? | Deficiency of which vitamin causes excessive sleep?
विटामिन डी न सिर्फ हमारी हड्डियों और दांतों के लिए जरूरी है, बल्कि संभावित रूप से नींद को कंट्रोल करने में भी सहायक हो सकता है. विटामिन डी की कमी के कारण बहुत ज्यादा नींद आ सकती है. यह हमारे शरीर में सेरोटोनिन और मेलाटोनिन लेवल को प्रभावित कर सकती है. ये हार्मोन नींद को कंट्रोल करने में बड़ी भूमिका निभाते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह भी पढ़ें: सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी पीने से क्या होता है? जान जाएंगे तो शायद आज से ही शुरू कर दें पीना
विटामिन डी की कमी आमतौर पर धूप में कम समय बिताने, आहार में इसकी कमी के कारण हो सकती है. विटामिन डी की प्रमुख स्रोत सूर्य की किरणें होती हैं, इसलिए धूप में समय बिताना इसे भरने का एक अच्छा तरीका हो सकता है. विटामिन डी से भरपूर डाइट में आप मछली, अंडे और डेयरी प्रोडक्ट्स शामिल कर सकते हैं.
बहुत ज्यादा नींद लेने से थकान और मानसिक तनाव हो सकते हैं. अगर ऐसे लक्षण दिखाई देते हैं, तो एक डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है. डॉक्टर आपके विटामिन डी लेवल का टेस्ट करके समस्या को समझेंगे और आपको सही उपाय का सुझाव देंगे.
विटामिन डी की कमी बहुत ज्यादा नींद का एक प्रमुख कारण हो सकती है. समय-समय पर धूप में समय बिताना और विटामिन डी से भरपूर फूड्स का सेवन करना इस समस्या को सुलझाने में मदद कर सकता है, लेकिन अगर लक्षण बने रहते हैं, तो मेडिकल सलाह लेना बहुत जरूरी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं