विज्ञापन

दस्त से हैं परेशान? केला, दही और चावल के ये 3 घरेलू उपाय दिला सकते हैं राहत

क्या आप बार-बार दस्त से परेशान हैं? अगर हां, तो इस परेशानी को दूर करने के लिए घर पर मौजूद नुस्खों का सहारा ले सकते हैं. यहां हम ऐसे 3 असरदार उपाय बताएंगे, जिससे दस्त में होने वाली कमजोरी और हिडाइट्रेशन की परेशानी दूर की जा सकती है. आइए जानते हैं-

दस्त से हैं परेशान? केला, दही और चावल के ये 3 घरेलू उपाय दिला सकते हैं राहत
Loose Motion Home Remedies: दस्त होने पर क्या करें?
file photo

बार-बार होने वाली दस्त की परेशानी न सिर्फ हमारे शरीर को डिहाइड्रेट कर देती है, बल्कि इसकी वजह से शरीर में विटामिन्स और मिनरल्स की भी कमी हो सकती है. दस्त के कारण अक्सर लोगों को कमजोरी, थकान और डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है. ऐसी स्थिति में हमें अपने खानपान पर ध्यान देने की जरूर होती है. ताकि दस्त की कमजोरी को दूर किया जा सके.

इस दौरान कुछ हल्के और आसानी से पचने वाले खाने को डाइटट में शामिल करने से शरीर को एनर्जी मिलती है. साथ ही ये जल्द रिककवरी में भी मदद कर सकता है. यहां हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बताएंगे, जिससे दस्त की परेशानी के साथ-साथ शरीर की कमजोरी को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं दस्त की परेशानी को कम करने के लिए घरेलू नुस्खे क्या-क्या हैं?

दस्त की परेशानी में असरदार है केला

दस्त या फिर पाचन से जुड़ी दिक्कतों में केला खाना काफी फायदेमंद हो सकता है. ये काफ नरम होता है और आसान से पच जाता है. केले में भरपूर रूप से कार्बोहाइड्रेट और पोटैशियम भी होता है. केले में मौजूद पेक्टिन नामक फाइबर मल को थोड़ा गाढ़ा बनाने में मदद कर सकता है. आप इस दस्त के दौरान पके हुए केले को सीधे खा सकते हैं. वहीं, कच्चे केले को उबालकर या पकाकर खाएं. कुछ रिसर्च में बताया गया है कि पका हुआ हरा केला दस्त से उबरने में मददगार हो सकता है.

दही-छाछ से करें दस्त की परेशानी को कम

सादा दही, योगर्ट और बिना चीनी वाली छाछ दस्त के दौरान होने वाली दिक्कतों से राहत पहुंचा सकती है. ये उन लोगों के लिए फायदेमंद होती है, जिन्हें डेयरी प्रोडक्ट्स से कोई परेशानी नहीं होती. दही में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया पाचन तंत्र को संतुलित रखने में मदद कर सकते हैं. दस्तॉ में दही-चावल भी एक हल्का और आसानी से पचने वाला हारासर हो सकता है. हालांकि, कुछ लोगों को दही छाछ का सेवन करने से पेट फूलने, ऐंठन और दस्त जैसी दिक्कत हो सकती है.

चावल का मांड भी है पेट के लिए अच्छा ऑप्शन

सादा उबला हुआ चावल दस्त के दौरान काफी अच्छा ऑप्शन हो सकता है. ये पेट पर ज्यादा दबाव नहीं डालता और शरीर को जरूरी एनर्जी देता है. आप सॉफ्ट उबले चावल, खिचड़ी, चावल की पतली खीर या चावल का मांड ले सकते हैं. चावल का मांड शरीर में तरल पदार्थ की पूर्ति करने में मदद कर सकता है, लेकिन यह ORS का ऑप्शन नहीं है, क्योंकि इसमें जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स पर्याप्त मात्रा में नहीं होते.

ये भी पढ़ें - क्या चायपत्ती खाने से दस्त रुक जाता है?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Loose Motion, Loose Motion Foods, Diarrhea, Banana
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com