सर्दियों में मीठे और ताजे अमरूद खाने का मजा ही अलग होता है. अगर आपके घर की छत, बालकनी या आंगन में अमरूद का पौधा लगा है तो आप भी चाहते होंगे कि उसमें खूब सारे फल आएं. लेकिन कई बार पौधा हरा-भरा होने के बावजूद फूल नहीं देता या फूल आने के बाद झड़ने लगते हैं. इसकी वजह पौधे को सही पोषण न मिलना, धूप की कमी, पानी का असंतुलन या गलत तरीके से छंटाई करना हो सकता है. ऐसे में पौधे की देखभाल के साथ किचन में मौजूद कुछ चीजों का इस्तेमाल खाद के तौर पर किया जा सकता है. हालांकि, इन चीजों से फल आने की गारंटी नहीं होती, लेकिन सही देखभाल के साथ पौधे की सेहत सुधारने में मदद मिल सकती है. इसके अलावा, अगर अमरूद के पौधे में जल्दी फल चाहिए तो ग्राफ्टेड पौधा लगाएं. देसी पौधा न लगाएं. ग्राफ्टेड पौधे डेढ़-दो साल में ही फल देने लगते हैं. देसी अमरूद के पौधे में फल आने में 5 से 7 साल का समय लग जाता है. जब ही नर्सरी से ग्राफ्टेड प्लांट खरीदें तो वैरायटी का खास ध्यान रखें. इलाहाबाद सफेदा, लखनऊ 49 (सरदार), चाइनीज अमरूद, पंजाब पिंक या ताइवान पिंक वैरायटी के पौधा पौधे जल्दी फल देने लगते हैं.
चावल के पानी का करें इस्तेमाल
चावल धोने के बाद बचने वाले पानी को फेंकने के बजाय अमरूद के पौधे में इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए बिना नमक, तेल या किसी अन्य चीज के चावल धोने वााला सादा पानी लें. इसे पौधे की जड़ों में सीमित मात्रा में डालें. बार-बार या ज्यादा मात्राा में डालने से मिट्टीी में गंध और फंगस की समस्या हो सकती है. अमरूद के पौधे की अच्छी ग्रोथ की चावल-दाल का पानी गमले में डालें. केले के छिलकों को 48 घंटे तक पानी में भिगोकर रखने के बाद इसमें गमले में डाल सकते हैं. इससे पौधे में ज्यादा से ज्यादा फूल आएंगे. फ्रेश चाय पत्ती या कॉफी भी को पानी में मिलाकर जड़ों में डालें. चाय पत्ती नेचुरल खाद है.
केले के छिलके का डालें पानी
केले के छिलके में पोटैशियम समेत कई पोषक तत्व होते हैं. इन्हें सीधे गमले में डालने के बजाय छोटे टुकड़ों में काटकर पानी में 24 से 48 घंटे भिगो सकते हैं. इसके बाद पानी को छानकर पौधे की मिट्टी में थोड़ी मात्रा में डालें. हालांकि, केले के छिलके का पानी संतुलित खाद का विकल्प नहीं है और इससे फूल-फल आने की गारंटी नहीं होती. साथ ही सर्दियों में अमरूद के पौधे की पत्तियां पीली पड़ने लगती हैं. यह आम समस्या है जो अमरूद के पौधे में देखने को मिलती है. कई बार पौधे की ग्रोथ भी रुक जाती है. ऐसे पत्तियों को हटा दें. जिन पत्तियों पर धब्बे दिखाई दें, उन्हें तुरंत तोड़ लें. खेत से दूर ले जाकर मिट्टी में दबा दें या जलाकर पूरी तरह नष्ट कर दें.

कैसे बनाएं चाय पत्ती का खाद?
जानकारी के अनुसार चाय बनाने के बाद बची पत्ती को सीधे गमले की मिट्टी में नहीं डालना चाहिए. खासकर अगर चाय में दूध और चीनी का इस्तेमाल हुआ है तो पत्ती को पहले अच्छी तरह साफ करना जरूरी है. खाद बनाने के लिए सबसे पहले बची हुई चाय पत्ती को एक छन्नी में लेकर पानी से अच्छी तरह धो लें. आपको इसे तब तक धोना है, जब तक पानी साफ न निकलने लगे. ऐसा करने से पत्ती में बची चीनी, दूध और चाय में डाली गई दूसरी चीजें जैसे अदरक आदि निकल जाएंगे. इसके बाद धुली हुई चाय पत्ती को तेज धूप में एक से दो दिन तक अच्छी तरह सुखा लें. बारिश या कम धूप वाले मौसम में इसे माइक्रोवेव की मदद से भी सुखाया जा सकता है. पूरी तरह सूखने के बाद यह पौधों के लिए इस्तेमाल करने लायक तैयार हो जाएगी. इससे मिट्टी में जैविक पदार्थ बढ़ाने में मदद मिल सकती है.
ये भी पढ़ें- गुलाब के फूल का बाम कैसे बनाएं? घर पर गुलाब से लिप बाम बनाने के आसान तरीके
अमरूद के पौधे में फल बढ़ाने के लिए इन बातों का रखें ध्यान
अमरूद के पौधे को पर्याप्त धूप मिलना जरूरी है. गमले में पौधा लगा है तो जल निकासी की अच्छी व्यवस्था रखें और मिट्टी को पूरी तरह सख्त न होने दें. समय-समय पर हल्की गुड़ाई करें और सूखी या रोगग्रस्त शाखाओं को हटाएं. अगर पौधा छोटा है तो बहुत ज्यादा छंटाई न करें. अमरूद के पौधे में फूल और फल आने के लिए सही मौौसम, धूप, पानी, पोषण और पौधे की उम्र का संतुलन जरूरी होता है. केवल घरेलू खाद डालने से पौधे पर फल लद जाएंगे, ऐसा जरूरी नहीं है. इसलिए किचन की चीजों को सीमित मात्राा में इस्तेमाल करें और पौधे की नियमित देखभाल करें.
ये भी पढ़ें- कपड़ों पर हैं जिद्दी सिलवटें? इस्त्री करते समय अपनाएं एल्युमिनियम फॉयल की ये ट्रिक, जानिए सही तरीका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं