भारतीय किचन में कई तरह के मसाले मौजूद हैं, जो न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाते हैं बल्कि सेहत के लिहाज से भी काफी फायदेमंद होते हैं. आयुर्वेद में इन मसालों का इस्तेमाल दवाओं के रूप में किया जाता है. इन्हीं मसालों में हींग, काला नमक और नींबू का रस शामिल है. सिरसा स्थित रामहंस चेटिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक एक्सपर्ट श्रेय शर्मा का कहना है कि इन तीनों का मिश्रण आयुर्वेद में पाचन संबंधी परेशानियों को दूर करने के लिए किया जाता है. मुख्य रूप से ये पेट से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में प्रभावी हो सकते हैं. यहां हम आपको आयुर्वेद में हींग, अजवाइन और नींबू से सेहत को होने वाले फायदों के बारे में बताएंगे-
पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मददगार
डॉक्टर श्रेय बताते हैं कि हींग को आयुर्वेद में वातनाशक कहा जाता है. ये पेट फूलने, गैस जैसी परेशानियों को दूर करने में प्रभावी हो सकता है. वहीं, काला नमक पाचन एंजाइम्स के उत्पादन को बढ़ावा देने का काम करता है. नींबू में विटामिन सी का अच्छा सोर्स होता है, जो पचाने में असरदार हो सकता है. अगर आप इन तीनों के मिश्रण का सेवन करते हैं, तो आपका पाचन तंत्र बेहतर हो सकता है.
गैस और ब्लोटिंग से पाएं राहत
हींग, काला नमक और नींबू के मिश्रण का सेवन करने से गैस, ब्लोटिंग जैसी दिक्कतें भी दूर हो सकती हैं. हींग, काला नमक और नींबू का मिश्रण वात दोष को संतुलित करने में मदद कर सकता है. यही कारण है कि कई घरेलू नुस्खों में इसका इस्तेमाल काफी ज्यादा किया जाता है.
भूख बढ़ाए ये मिश्रण
आयुर्वेदिक एक्सपर्ट बताते हैं कि हींग, काला नमक और नींबू का मिश्रण भूख बढ़ाने में भी असरदार साबित हो सकता है. ये मिश्रण टेस्ट वर्ड्स को एक्टिव करता है और पाचन रसों के डिस्चार्ज में बढ़ावा देता है. इससे आपकी भूख बढ़ती है.
हींग, काला नमक और नमक का सेवन कैसे करें?
अगर आप इस मिश्रण का सेवन करना चाहते हैं, तो सबसे पहले पैन में 1 कप पानी डालकर इसमें चुटकीभर हींग और काला नमक डालकर उबाल लें. फिर इसमें नींबू का रस डालकर इसे चाय की तरह पिएं. इससे आपकी पाचन से जुड़ी दिक्कतें दूर हो सकती हैं.
किन लोगों को नहीं करना चाहिए सेवन?
एक्सपर्ट का कहना है कि कुछ लोगों को इसका सेवन करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लेने की जरूरत होती है, जैसे-
- हाई ब्लड प्रेशर रोगी
- किडनी डिजीज के मरीज
- किसी गंभीर हेल्थ से जुड़ी दिक्कतों से जूझ रहे लोग
ये भी पढ़ें - कब्ज की समस्या को मिनटों में दूर करता है ये हरा पत्ता, इन 6 लोगों के लिए वरदान से कम नहीं
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं