विज्ञापन

बिना रगड़े, घर की गंदी मार्बल और बाथरूम टाइल्स कैसे चमकाएं, जानिए फर्श साफ करने का आसान तरीका

अगर, आपके घर पर भी मार्बल और टाइल्स की लाइनें गंदी हो गई हैं और उन्हें फिर से पहले जैसा चमकदार बनाए रखना है, तो आपकी रसोई में मौजूद कुछ साधारण और चीजें ग्राउट को फिर से साफ और चमकदार बनाने में मदद कर सकती हैं. जानिए बिना रगड़े घर की गंदी मार्बल और बाथरूम टाइल्स कैसे चमकाएं.

बिना रगड़े, घर की गंदी मार्बल और बाथरूम टाइल्स कैसे चमकाएं, जानिए फर्श साफ करने का आसान तरीका
मार्बल और टाइल्स कैसे चमकाएं?
file photo

हर कोई अपने घर को साफ रखना चाहता है और घर की सफाई भी रोज करता है. घर की रोज सफाई करने के बाद भी फर्श का मार्बल और बाथरूम की टाइल्स की लाइने गंदी दिखाई देती है. कई बार जब आप बाथरूम की सफेद टाइलों के बीच की ग्राउट यानी लाइनों को देखते हैं, तो वह पहले जैसी सफेद नहीं दिखती और यही हाल मार्बल के फर्श का भी होता है. रोजाना पोछा लगाने के बावजूद उस पर जमी गंदगी, साबुन की परत और फफूंदी आसानी से नहीं हटती. हालांकि, घर में मौजूद कुछ सामान्य चीजों से हल्की और जमी हुई गंदगी को काफी हद तक साफ किया जा सकता है. चलिए आपको बातते हैं मार्बल और बाथरूम टाइल्स को साफ करने का आसान तरीका.

घर की गंदी मार्बल और बाथरूम टाइल्स कैसे चमकाएं

अगर, आपके घर पर भी टाइल्स की लाइनें गंदी हो गई हैं और उन्हें फिर से पहले जैसा चमकदार बनाए रखना है, तो इसे साफ करने के लिए आपको तेज केमिकल वाले महंगे क्लीनर खरीदने की जरूरत नहीं है. आपकी रसोई में मौजूद कुछ साधारण और प्राकृतिक चीजें ग्राउट को फिर से साफ और चमकदार बनाने में मदद कर सकती हैं. यूट्यूब पर Maa, yeh kaise karun नाम के चैनल पर पूनम देवनानी ने एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें उन्होंने बताया कि नींबू के छिलके से गंदी मार्बल और टाइल्स कैसे साफ कर सकते हैं.

पूनम देवनानी के मुताबिक, अक्सर हम नींबू का रस इस्तेमाल करने के बाद उसके छिलकों को कूड़ेदान में फेंक देते हैं, लेकिन यही छिलके घर की सफाई के लिए बेहद काम आ सकते हैं. एक आसान घरेलू उपाय की मदद से आप नींबू के छिलकों से फ्लोर क्लीनर और डिश वॉश लिक्विड तैयार कर सकते हैं. इससे न केवल घर में ताजगी भरी नींबू की खुशबू आएगी, बल्कि बाजार से महंगे क्लीनिंग प्रोडक्ट्स खरीदने की जरूरत भी कम हो सकती है.

ऐसे तैयार करें नींबू के छिलकों का बेस

सबसे पहले नींबू का रस निकाल लें और बचे हुए छिलकों को इकट्ठा कर लें. अब इन पर थोड़ा-सा डिटर्जेंट डालें और मिक्सी में थोड़ा पानी मिलाकर पीस लें. इसके बाद मिश्रण को छान लें. बचे हुए गूदे में फिर से पानी डालकर दोबारा पीस सकते हैं, ताकि छिलकों का पूरा उपयोग हो जाए.

नेचुरल डिश वॉश कैसे बनाएं

इस मिश्रण में आधा कप सिरका मिलाएं. फिर इसके एक हिस्से में 2 से 3 चम्मच बेकिंग सोडा डाल दें. आपका घरेलू डिश वॉश तैयार है. इससे बर्तनों की सफाई के साथ-साथ उनमें ताजगी भरी खुशबू भी आ सकती है.

फ्लोर क्लीनर भी होगा तैयार

मिश्रण के दूसरे हिस्से में 4 से 5 चम्मच सैनिटाइजर मिला दें. इसे बोतल में भरकर रख लें. फर्श साफ करने के लिए पानी की बाल्टी में इसका एक ढक्कन डालें और पोछा लगाएं.

यह भी पढ़ें:- तेल की बोतल की चिकनाहट कैसे साफ करें? जानिए तेल की डोली के बाहर चिपचिपापन हटाने का आसान तरीका

यह भी पढ़ें:-  पानी की बोतल को अंदर से कैसे साफ करें? एक्सपर्ट से जानें स्टेनलेस स्टील और पीतल की बोतल साफ करने का आसान तरीका

यह भी पढ़ें:- रसोई के गंदे और चिकनाई भरे तौलिए मिनटों में होंगे साफ, अपनाएं ये आसान घरेलू तरीके

यह भी पढ़ें:- प्लास्टिक की बाल्टी कैसे साफ करें, घर पर पीले दाग, गंदगी और खारे पानी के निशान हटाने के आसान तरीके

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lemon Cleaning Hacks, Tiles Cleaning Hacks
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com