विज्ञापन

यूरिक एसिड में क्या खाना चाहिए? डॉक्टर दीप्ति खटूजा ने दूर किया बड़ा कन्फ्यूजन

हाई यूरिक एसिड में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं? क्या दाल और प्रोटीन पूरी तरह छोड़ देना चाहिए? FMRI गुरुग्राम की हेड क्लिनिकल न्यूट्रिशनिस्ट डॉक्टर दीप्ति खटूजा ने बताई पूरी डाइट.

यूरिक एसिड में क्या खाना चाहिए? डॉक्टर दीप्ति खटूजा ने दूर किया बड़ा कन्फ्यूजन
हाई यूरिक एसिड में कौन सी सब्जी खाना चाहिए
NDTV

हाई यूरिक एसिड में क्या खाएं? ये सवाल बेहद आम है. कई बार लोगों के शरीर को प्रोटीन की जरूरत होती है, लेकिन दिमाग में यही सवाल चलता रहता है कि डाइट में प्रोटीन शामिल करें या नहीं? अगर खा लिया और यूरिक एसिड बढ़ गया तो? क्या आपके भी दिमाग में ये सवाल आता है? अगर हां, तो ये स्टोरी आपके लिए ही है. आइए जानते हैं हेड क्लिनिकल न्यूट्रिशन, FMRI गुड़गांव की डॉक्टर दीप्ति खटूजा से कि हाई यूरिक एसिड में क्या खाना चाहिए.

यहां देखिए वीडियो....

हाई यूरिक एसिड में क्या खा सकते हैं?

डॉक्टर दीप्ति के अनुसार, हाई यूरिक एसिड में प्रोटीन को पूरी तरह बंद करने की जरूरत नहीं होती, बल्कि उसकी मात्रा को कंट्रोल किया जाता है खासतौर पर उन खाद्य पदार्थों से बचने की सलाह दी जाती है जो प्यूरिन से भरपूर होते हैं, क्योंकि ये शरीर में यूरिक एसिड को बढ़ा सकते हैं. नॉन-वेज, रेड मीट और ऑर्गन मीट जैसी चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए. वहीं, लीन मीट जैसे अंडे का सफेद हिस्सा का सीमित मात्रा में सेवन किया जा सकता है.

डॉक्टर बताती हैं कि एक सामान्य व्यक्ति अपनी आइडियल बॉडी वेट के प्रति किलोग्राम वजन पर लगभग 0.8 ग्राम प्रोटीन का सेवन कर सकता है. इसलिए प्रोटीन लेते समय मात्रा का ध्यान रखना जरूरी है, ताकि शरीर को पर्याप्त पोषण भी मिले और यूरिक एसिड भी कंट्रोल में रहे.

हाई यूरिक एसिड में दाल खा सकते हैं?

डॉक्टर दीप्ति के अनुसार, हाई यूरिक एसिड होने पर दालों को पूरी तरह छोड़ने की जरूरत नहीं होती. हालांकि, उनका सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए. जिन लोगों को गाउट की समस्या है या जिनका यूरिक एसिड स्तर बहुत अधिक बढ़ा हुआ है, उन्हें अपनी डाइट डॉक्टर या न्यूट्रिशन एक्सपर्ट की सलाह के अनुसार ही प्लान करनी चाहिए.

डॉक्टर आगे बताती हैं कि कोई भी डाइट पूरी तरह ज़ीरो प्रोटीन या ज़ीरो कार्ब्स नहीं हो सकती, क्योंकि लगभग हर चीज में किसी न किसी मात्रा में प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट मौजूद होते हैं. ऐसे में शरीर की जरूरतों के अनुसार बैलेंस्ड और सीमित मात्रा में सभी चीजों का सेवन करना ही शरीर के लिए फायदेमंद माना जाता है. 

इसे भी पढ़ें: 162 किलो वजन, चलना था मुश्किल... फिर भी सफल हुई हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
High Uric Acid Diet, Uric Acid Foods, Uric Acid Control Tips, Gout Diet, Dal In Uric Acid
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com