- लेमन टी का सेवन करने से वजन को कंट्रोल में रखा जा सकता है.
- यहां जानें लेमन टी का सेवन करने के 4 बड़े फायदे.
- इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने के लिए फायदेमंद है लेमन टी.
Health Benefits Of Lemon Tea: बहुत से लोग लेमन टी पीना पसंद करते हैं. इसका स्वाद ही नहीं बल्कि लेमन टी के फायदे (Benefits Of Lemon Tea) भी बेमिशाल हैं. अगर आप रोजाना एक कप लेमन टी (Lemon Tea) पीते हैं तो आपको कमाल के स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं. खासकर आजकल लोग इम्यूनिटी के लिए लेमन टी (Lemon Tea For Immunity) का सेवन कर रहे हैं, क्योंकि नींबू में काफी मात्रा में विटामिन सी होता है. जो इम्यून सिस्टम (Immune System) के लिए काफी जरूरी माना जाता है. लेमन टी में साइट्रिक एसिड की मात्रा होने के कारण यह वजन घटाने (Weight Loss) में सहायक होने के साथ-साथ आपके स्वास्थ्य के लिए अन्य कई प्रकार से भी लाभदायक है. नींबू में कुछ ऐसे नेचुरल तत्व होते है जो हमारी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होते है. इसके साथ ही ये आपको तरोताजा भी रखता है साथ ही ये हमारे शरीर के लिए भी बहुत फायदेमंद है. इसके साथ ही लेमन टी को हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) वाले लोगों के लिए काफी लाभकारी माना जाता है. यहां जानें नींबू की चाय के 5 कमाल के फायदे...
Weight Loss Diet: बढ़ते वजन को करना चाहते हैं कंट्रोल, तो अपने खाने में जरूर करें ये 4 बदलाव
रोजाना लेमन टी पीने के स्वास्थ्य लाभ | Health Benefits Of Drinking Lemon Tea Daily
1. हाई ब्लड प्रेशर वालों के लिए फायदेमंद
हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित लोग दिन में एक बार लेमन टी का सेवन कर ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रख सकते हैं. उच्च रक्त चाप में लेमन टी काफी फायदेमंद मानी जाती है. इसमें पोटेशियम की मात्रा पाई जाती है, जिससे यह हाई बीपी में काफी लाभकारी हो सकती है. यह ब्लड प्रेशर को सामान्य रूप से बनाए रखने में मददगार हो सकती है. हाई ब्लड प्रेशर वाले चाय की जगह इस टी का सेवन कर सकते हैं.
2. इम्यूनिटी बढ़ाने में कारगर
नींबू में काफी मात्रा में विटामिन सी होता है जिससे इम्यून सिस्टम को बूस्ट किया जा सकता है. इस समय सबसे ज्यादा जरूर इम्यून सिस्टम का मजबूत होना ही है. लेमन टी में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का गुण पाया जाता है. इससे आप कई तरह की बीमारियों को खुद से दूर रख सकते हैं. रोजाना एक कप लेमन टी का सेवन जरूर करें.
थायराइड की समस्या के लिए गजब के हैं ये घरेलू नुस्खे, नेचुरल तरीके से जल्द मिलेगी राहत!
3. वजन को रखती है कंट्रोल
जो लोग वजन घटाने की कोशिश कर रहे है उनके लिए लेन टी की फाफी फायदेमंद साबित हो सकती है. अगर आपका वजन भी बढ़ता ही जा रहा है तो आप लेमन का सेवन कर इसे कंट्रोल में रख सकते हैं. नींबू में कैलोरी की बहुत कम मात्रा पाई जाती है. यही वजह है कि लेमन टी का उपयोग वजन घटाने में मदद कर सकता है.
4. एंटी एजिंग के रूप में करेगी काम
कई लोग अपनी उम्र से भी ज्यादा बूढ़े दिखने लगते हैं. लेमन टी एंटी एजिंग का काम करने के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है. यह स्किन को टोन देने के साथ चमक भी बरकरार रख सकती है. इसमें एंटी ऑक्सीडेंट का गुण पाया जाता है जो स्लो एजिंग यानी कि बढ़ती उम्र की प्रक्रिया कम कर सकता है. अगर आप अपने एज को मेंटेन रखना चाहते हैं तो रोजाना एक कप लेमन टी पिएं.
गठिया से परेशान लोगों के लिए कारगर हैं ये घरेलू उपाय, यूरिक एसिड घटाने में भी हैं शानदार!

ऐसे बनाएं लेमन टी | How To Make Lemon Tea
लेमन टी बनाने के लिए सबसे पहले पानी उबालें. अब जैसे ही पानी उबलना शुरू हो उसमें चाय की पत्ती, नींबू का रस और अदरक डाल लें. आप इसमें शहद भी डाल सकते हैं
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
हेल्थ की और खबरों के लिए जुड़े रहिए
हाई प्रोटीन डाइट वजन घटाने के लिए कारगर तो हैं, लेकिन इन 3 साइडइफेक्ट्स को नजरअंदाज न करें
बदहजमी, एसिडिटी, कब्ज और ब्लोटिंग पेट की हर समस्या के लिए कारगर हैं ये 6 उपाय!
ये दो देसी उपाय घुटने की सूजन और दर्द से राहत दिलाने के लिए हैं कमाल, आज से ही करें शुरू!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं