Foods To Increase Bone Density: उम्र बढ़ने के साथ ही तमाम तरह की दिक्कतें आने लगती हैं. इन्ही में से एक है हड्डियों का कमजोर होना. दरअसल बढ़ती उम्र के साथ बोन डेंसिटी कम होती जाती है, जिसके चलते स्केलेटन सिस्टम से जुड़ी दिक्कतें बढ़ने लगती हैं. अगर इन को नजरअंदाज किया जाए तो आगे चलकर आपको अर्थराइटिस और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों का खतरा बना रहता है. इतना ही नहीं अगर बढ़ते बच्चों को भी कैल्शियम, विटामिन डी जैसे पोषक तत्व न मिलें तो आगे चलकर उनको भी हड्डियों से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में आप चाहें तो कुछ चीजों को अपनी और उनकी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं. जिनके सेवन से हड्डियों को पर्याप्त पोषण तो मिलेगा ही साथ ही बोन डेंसिटी भी बूस्ट होगी. तो आइए जानते हैं इन चीजों के बारे में.
हड्डियों को मजबूती देने वाली चीजें (Foods That Boost Bone Density Naturally)
1. पालक
पालक में अच्छी मात्रा में कैल्शियम, विटामिन, प्रोटीन और कई तरह के जरूरी मिनरल्स होते हैं. जो बोन डेंसिटी को बढ़ाने में मददगार होते हैं. पालक के सेवन से हड्डियों की मजबूती बढ़ती है. ऐसे में आप चाहें तो रोजाना एक कप पालक को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं.
-
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही है कांग्रेस, इतनी तो श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया
यह भी पढ़ें: सेहत के लिए वरदान साबित हो सकता है ताम्र जल, जानें तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने के चमत्कारिक स्वास्थ्य लाभ
2. पनीर
हड्डियों की मजबूती बढ़ाने के लिए 'चीज' एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है. ये बॉडी में कैल्शियम की जरूरत को पूरा करता है, लेकिन चीज का सेवन आपको सीमित मात्रा में ही करना चाहिए क्योंकि फुल फैट चीज में कैलोरी और सैचुरेटेड फैट भी काफी ज्यादा मात्रा में पाया जाता है.
3. अंजीर
अंजीर में कैल्शियम, पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे स्केलेटन सेविंग तत्व पाए जाते हैं. जो हड्डियों की मजबूती बढ़ाने में मदद करते हैं. ऐसे में आप अंजीर को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. अगर आपको अंजीर ताजे फल के रूप में नहीं मिलता है, तो आप सूखे अंजीर का सेवन कर सकते हैं.
4. प्लांट बेस्ड मिल्क
कोकोनट, आलमंड और सोयाबीन जैसे प्लांट बेस्ड मिल्क कैल्शियम और विटामिन डी से भरपूर होते हैं. ये दोनों पोषक तत्व बोन हेल्थ को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं. ऐसे में इनको अपने आहार मे शामिल करके आप हड्डियों की मजबूती को बढ़ावा दे सकते हैं.
यह भी पढ़ें: 10 साल की उम्र से पहले अपने बच्चों को सिखाएं ये चीजें, भविष्य में हर मोड़ पर आएंगी काम
5. योगर्ट
योगर्ट भी हड्डियों को मजबूती देने में अच्छी भूमिका निभा सकता है. योगर्ट में काफी मात्रा में विटामिन डी और कैल्शियम मौजूद होता है. रोजाना एक कटोरी योगर्ट को अपनी डाइट में शामिल करके आप हड्डियों को मजबूती देने में कामयाब हो सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं