Copper Bottle Water Benefits: आमतौर पर लोग पानी को प्लास्टिक की बॉटल में स्टोर करते हैं. जबकि प्लास्टिक की बॉटल में पानी रखना सेहत के लिए नुकसानदायक माना जाता है. ऐसे में आप चाहें तो पानी रखने के लिए तांबे की बॉटल या फिर तांबे की किसी भी बर्तन का इस्तेमाल कर सकते हैं. बता दें कि तांबा यानी कॉपर के बर्तन में पानी रखकर इसका सेवन करने से सेहत को एक नहीं बल्कि कई सारे फायदे होते हैं. दरअसल कॉपर के बर्तन में जब पानी को आठ घंटे या उससे ज्यादा समय तक रखा जाता है. तब तांबे के कुछ अंश पानी में घुल जाते हैं जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं. तो आइए जानते हैं तांबे के बर्तन में पानी रखकर पीने के फायदे क्या हैं.
तांबे के बर्तन में पानी रखकर पीने के फायदे | Health Benefits Of Drinking Water In Copper Pot
1. कैंसर से लड़ने में मददगार
फ्री रेडिकल्स और उनके हानिकारक प्रभाव ही कैंसर के प्रमुख कारण रहे हैं. तांबा एक ऐसा प्रसिद्ध एंटीऑक्सीडेंट है, जो सभी फ्री रेडिकल्स के खिलाफ लड़ता है और उनके नकारात्मक प्रभावों को खत्म करने में मदद कर सकता है. इसके साथ ही तांबा मेलेनिन के उत्पादन में मदद करता है, जो सूर्य के हानिकारक यूवी किरणों से बचाव भी करता है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह भी पढ़ें: क्या आप भी Situationship में फंसे हैं? इन 5 लक्षणों से पहचानिए अपका रिश्ता किस मोड़ पर है
2. हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर सकता है
अमेरिकन कैंसर सोसाइटी के अनुसार, तांबा कोलेस्ट्रॉल और ट्रिग्लिसराइड स्तर को कम करने के लिए जाना जाता है. अगर किसी की बॉडी में कॉपर की कमी बचपन से ही हो गई है, तो यह हाइपोटेंशन के विकास का कारण बनती है. अगर किसी वयस्क की बॉडी में तांबे की कमी है, तो उनको हाइपरटेंशन की दिक्कत हो सकती है. ऐसे में तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल किया जा सकता है.
3. एनीमिया से बचाव कर सकता है
तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से एनीमिया की दिक्कत से राहत मिल सकती है. बता दें कि शरीर में तांबे की कमी से हेमेटोलॉजिकल विकार हो सकते हैं, जिसके परिणामस्वरूप कम सफेद रक्त कोशिकाएं भी होती हैं. तांबा खाद्य को हीमोग्लोबिन बनाने में मदद करता है. यह शरीर में आयरन को अवशोषित करने में मददगार साबित होता है, जिसकी कमी से एनीमिया होता है.
4. गठिया और जोड़ों की सूजन से राहत
कॉपर में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो गठिया और रूमेटाइड अर्थराइटिस से पीड़ित रोगियों को काफी राहत प्रदान करते हैं. इसके साथ ही तांबे में हड्डियों को मजबूत करने वाले गुण होते हैं. तांबे के बर्तन में रखा पानी गठिया के लिए बेहतर इलाज साबित हो सकता है.
यह भी पढ़ें: 10 साल से पहले अपने बच्चों को सिखाएं ये चीजें, भविष्य में हर मोड़ पर आएंगी काम
5. पाचन में सहायक
आयुर्वेद का दावा है कि "ताम्र जल" पीने से पेट डिटॉक्सीफाई और साफ होता है. कॉपर में ऐसे गुण भी होते हैं जो क्रमाकुंचन (पेट की परत का लयबद्ध विस्तार और संकुचन) को उत्तेजित करते हैं, पेट की परत की सूजन को कम करते हैं और बेहतर पाचन में सहायता करते हैं. कॉपर के बर्तन में रखा पानी पीना पेट के अल्सर, अपच और पेट के संक्रमण को दूर करने के लिए एक बेहतर तरीका हो सकता है.
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं