- लीवर हमारे शरीर में कई कार्यों को करने के लिए जिम्मेदार माना जाता है.
- यह विषाक्त पदार्थों को निकालना और पोषक तत्वों का भंडार का काम करता है.
- उन आदतों के बारे में जानें जो लीवर को नुकसान पहुंचाती हैं.
Daily Habits And Liver Health: लीवर हमारे शरीर में कई कार्यों को करने के लिए जिम्मेदार माना जाता है. यह पाचन, मेटाबॉलिज्म, विषाक्त पदार्थों को निकालना और पोषक तत्वों का भंडारण का काम करता है. लीवर भोजन को प्रभावी ढंग से पचाता है और हमारे शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहतर निकालता है. अगर हमारा लीवर अनहेल्दी है, तो यह शरीर को ठीक से काम करने से रोकता है. इससे आपको कई बीमारियां जकड़ सकती हैं. यह समझना जरूरी है कि हमारे लीवर के स्वास्थ्य पर क्या प्रभाव पड़ता है और हमें अपने लीवर को अच्छे आकार में रखने के लिए क्या करना चाहिए? कई लोग लीवर को हेल्दी रखने के उपाय तलाशते हैं. लीवर को हेल्दी और मजबूत रखने के तरीके अपनाने से पहले आपको अपनी उन आदतों के बारे में जानना चाहिए जो लीवर को नुकसान पहुंचाती हैं. यहां कुछ आदतों के बारे में बताया गया है जिनसे आपको बचना चाहिए.
लीवर को नुकसान से बचाने के लिए इन आदतों के छोड़ें | Quit These Habits To Prevent Liver Damage
1. ट्रांस फैट खाना
ट्रांस फैट कई जानवरों से प्राप्त होता है जैसे बीफ, पोल्ट्री, अंडे और डेयरी उत्पादों का सेवन. ट्रांस फैट भी एक हाइड्रोजनीकरण प्रक्रिया द्वारा बनाई जाती है जो हेल्दी ऑयल को ठोस में बदल देती है. आपका लीवर किसी भी मात्रा में ट्रांस फैट को सुरक्षित रूप से सहन नहीं कर सकता है जिससे ब्लड शुगर में वृद्धि हो जाती है और लीवर पर फैट जमा हो जाता है. इससे लीवर की कोशिकाएं सूजने लगती हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
2. शराब पीना
जब हम शराब का सेवन करते हैं, तो लीवर अपनी ऊर्जा को अल्कोहल को कम विषाक्त पदार्थ में बदलने के लिए बदल देता है, लेकिन लीवर को अपने अन्य महत्वपूर्ण कार्यों को पर्याप्त रूप से नहीं करने के लिए कमजोर बना देता है. अल्कोहल को फॉर्मलाडेहाइड में बदला जा सकता है. यह एक विषाक्त पदार्थ है जो लीवर की सूजन, लीवर कोशिका मृत्यु (सिरोसिस), और फैटी लीवर रोग का कारण बन सकता है.
Habits That Damage Your Liver: अल्कोहल फैटी लीवर रोग का कारण बन सकता है.3. शुगर का सेवन
शुगर सीधे लीवर को नुकसान पहुंचाती है. चीनी शराब की तरह जहरीली है, और कोकीन से ज्यादा नशीला है. फ्रुक्टोज के रूप में चीनी, परिष्कृत चीनी, हाई फ्रुक्टोज कॉर्न सिरप, कृत्रिम मिठास किसी भी रूप में लवर सहन नहीं कर पाता है. इसकी बजाय ये शुगरी फैट में बदल जाते हैं और लीवर रोग का कारण बनते हैं.
4. बहुत ज्यादा नमक खाना
बहुत ज्यादा नमक के सेवन से आपके लीवर की मेन धमनी में ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है जिससे लीवर की पुरानी बीमारी हो जाती है. नमक का कम सेवन करने की कोशिश करें.
5. कुछ सप्लीमेंट और विटामिन लें
यह बेहतर ढंग से समझने के लिए अपने चिकित्सक से संपर्क करें कि आपके लीवर के लिए कौन से सप्लीमेंट सुरक्षित हैं. उदाहरण के लिए, बहुत अधिक विटामिन ए सप्लीमेंट को लीवर अच्छी तरह से सहन नहीं कर पाता है. एक अलग विटामिन ए सप्लीमेंट लेने के बजाय, हर दिन लाल, नारंगी और पीले फल और सब्जियां खाकर प्राकृतिक रूप से विटामिन ए प्राप्त करें.
सावधान! अश्वगंधा खाने के खतरनाक नुकसान
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं