आज के समय में खुद को हेल्दी और फिट रखना बहुत मुश्किल हो गया है, लेकिन आजकल अनहेल्दी लाइफस्टाइल और खराब खानपान के चलते कई बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है. गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट, डॉ. शिव कुमार सरीन के मुताबिक, कोई सुबह उठते ही खूब पानी पीने की बात करता है, तो कोई थकान दूर करने के लिए बार-बार चाय और कॉफी पीता है. वहीं, कई लोग दोपहर में भरपेट खाना खाते हैं और देर रात डिनर करके सो जाते हैं, लेकिन अच्छी हेल्थ सिर्फ क्या खाने से नहीं, बल्कि कब और कैसे खाने-पीने से भी जुड़ी होती है. हेल्दी लाइफस्टाइल और सही खानपान शरीर को बेहतर तरीके से काम करने में मदद करता है.
सुबह पानी पीने का सही तरीका
डॉ. शिव कुमार सरीन के अनुसार, पानी पीना शरीर के लिए जरूरी है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि सुबह उठते ही एक साथ पूरी बोतल पी ली जाए. पानी को आराम से और जरूरत के अनुसार पानी चाहिए. हालांकि, पूरे दिन थोड़ी-थोड़ी देर में लगातार पानी पीते रहना भी जरूरी नहीं माना जाता. शरीर की जरूरत और प्यास के अनुसार पानी का सेवन करना अच्छा होता है.
बार-बार कॉफी पीना
डॉ. सरीन के मुताबिक, बहुत से लोग थकान महसूस होते ही कॉफी पी लेते हैं. लोगों को कॉफी को थकान दूर करने की दवा नहीं समझना चाहिए. अगर बार-बार थकान महसूस हो रही है, तो इसकी वजह पर ध्यान देना जरूरी है. ऐसे में आपको थोड़ी देर टहलना, ताजी हवा लेना और बॉडी को आराम देना चाहिए.
लिवर के लिए कैसे मददगार हो सकती है कॉफी?
कॉफी पीना लिवर के लिए फायदेमंद हो सकता है, लेकिन एक सीमित मात्रा में ही ये लाभकारी हो सकती है. ये शरीर की कुछ प्रक्रियाओं को बेहतर बनाने और लिवर की कार्यक्षमता को सहयोग देने में मदद कर सकती है. लेकिन, ये गलत खानपान की भरपाई नहीं कर सकती है. ऐसे में आपको खानपान पर ध्यान देना चाहिए.
दोपहर का खाना हल्का रखें
अगर, दोपहर के खाने के बाद नींद आने लगती है, तो इसकी एक वजह बहुत ज्यादा हैवी खाना भी हो सकता है. ऐसे में आपको लंच में हल्का भोजन करना चाहिए. अंकुरित अनाज, सब्जियां, दही, छाछ, अमरूद और नाशपाती जैसी चीजें खानी चाहिए. इससे शरीर को पोषण भी मिलता है और सुस्ती भी कम महसूस होती है.
देर रात का डिनर नहीं करना चाहिए
देर रात हैवी भोजन करना सेहत पर असर डाल सकता है. इसका असर पाचन तंत्र पर पड़ता है और नींद की क्वालिटी भी खराब होती है. हमेशा रात का खाना समय पर और हल्का खाना चाहिए, ताकी खाने और सोने के समय के बीच सही गैप रखना भी जरूरी है.
यह भी पढ़ें:- क्या फिश ऑयल सच में याददाश्त बढ़ाता है? स्टडी से जानिए सच्चाई
यह भी पढ़ें:- नॉन-स्टिक पैन से जिद्दी चिकनाई कैसे हटाएं? पैन के जले हुए दाग हटाने का आसान तरीका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं