विज्ञापन

महंगे तेल छोड़िए, घुटनों के दर्द के लिए किचन की इन चीजों से आयुर्वेदिक तेल, सूजन से भी मिलेगा आराम

घुटनों के दर्द से अगर आप परशान हैं, तो मार्केट के तेल के बजाय घर पर तैयार तेल से मालिश करें. इससे आपको काफी हद तक आराम मिल सकता है. यहां जानते हैं इस तेल की रेसिपी-

महंगे तेल छोड़िए, घुटनों के दर्द के लिए किचन की इन चीजों से आयुर्वेदिक तेल, सूजन से भी मिलेगा आराम
Knee Pain Oil Recipe : घुटनों के दर्द के राहत दिलाए ये तेल, नोट करें रेसिपी

Knee Pain Relief Oil : घुटनों में दर्द की परेशानी आज के समय में न सिर्फ बुजुर्गों की समस्या है, बल्कि कम उम्र के लोग भी इस परेशानी से काफी ज्यादा जूझ रहे हैं. इसके पीछे कई करण हो सकते हैं, जिसमें लंबे समय तक बैठना, शरीर का ज्यादा वजन होना, फिजिकल एक्टिविटी कम होना जैसे कारक शामिल हैं. घुटनों के दर्द से राहत पाने के लिए मार्केट में कई तरह के महंगे-महंगे तेल मौजूद हैं, लेकिन अगर आप इन खर्चों से बचना चाहते हैं और आपको नैचुरल उपायों पर भरोसा है, तो किचन में रखी चीजों से आयुर्वेदिक तेल बनाकर तैयार करें. 

सिरसा स्थित रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ. श्रेय शर्मा का कहना है कि अगर आप नियमित रूप से इन तेलों से घुटनों की मालिश करते हैं, तो इससे काफी हद तक घुटनों के दर्द की परेशानी को कम की जा सकती है. यहां जानते हैं घुटनों के दर्द को कम करने के लिए घर पर आयुर्वेदिक तेल कैसे बनाएं?

घुटनों के दर्द के आयुर्वेदिक तेल कैसे बनाएं?

जरूरी सामान

  • सरसों का तेल - 1 कप
  • लहसुन की कलियां - 8 से 10
  • अदरक - 1 छोटा टुकड़ा कद्दूकस किया हुआ
  • अजवाइन - 1 चम्मच
  • लौंग - 5 से 6 
  • तुलसी की पत्तियां - 8 से 10 

विधि

आयुर्वेदिक तेल बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में गर्म तेल लें और इसे धीमी आंत पर पकाएं. फिर इसमें लहसुन की कलियों को कुचलकर डालें, फिर अजवाइन, तुलसी की पत्तियां, अदरक, लौंग की कुछ कलियां डालकर पकाएं. इसे धीमी आंच पर करीब 5 से 6 मिनट के लिए पका लें. जब तेल में लहसुन का रंग भूरा दिखे, तो गैस को बंद कर दें और ठंडा होने पर इसे छानकर शीशी में भरकर रख लें. 

घुटनों पर कैसे लगाएं ये आयुर्वेदिक तेल?

रात को सोने से पहले या नहाने के बाद इस आयुर्वेदिक तेल को हल्का सा गुनगुना करके अपने घुटनों पर लगाकर करीब 5 से 10 मिनट के लिए मालिश करें. इससे दर्द से प्रभावित हिस्से में आपको हल्का-हल्का सा आराम महसूस होगा. मसाज के बाद आप घुटनों को कपड़े से ढक लें. ताकि आपको बेहतर लाभ मिल सके.

ये भी पढ़ें - बारिश के मौसम में बढ़ जाता है इन बीमारियों का खतरा, ये लक्षण दिखें तो तुरंत हो जाएं सतर्क

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Health, Knee Pain, Knee Pain Ayurvedic Remedies, Knee Pain Belt, Knee Pain Causes
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com