आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में सेहत का ख्याल रखना लोगों के लिए काफी मुश्किल हो गया है. समय ना होने के कारण लोग अब ऐसी चीजें पसंद करते हैं जिनमें मेहनत ना लगे. लेकिन ये सभी चीजें हमारी सेहत को कहीं ना कहीं नुकसान पहुंचाती हैं. अच्छी सेहत के लिए महंगी चीजों का सेवन करना या महंगा इलाज करना बिल्कुल भी जरूरी नहीं है. जरूरी है कि आप अपनी रोजाना की आदतों को बदलें. अपनी लाइफस्टाइल में कुछ हेल्दी आदतों को अपनाकर आप एक हेल्दी जीवन जी सकते हैं. कुछ आसान नियम अपनाकर शरीर और मन दोनों को हेल्दी रखा जा सकता है. आइए जानते हैं कुछ ऐसी आदतों के बारे में जिन्हें अपनाकर आप एक हेल्दी लाइफ जी सकते हैं.
खुद को हेल्दी और फिट रखने के लिए कौन सी आदतें अपनाएं-
1. अच्छी नींद है बेहद जरूरी-
एक्सपर्ट्स का कहना है कि नींद हमारे शरीर के लिए किसी दवाई की तरह काम करती है. कोशिश करें कि हर दिन लगभग 8 घंटे की नींद जरूर लें. रोजाना सोने और जागने का एक फिक्स टाइम रखें और रात में सोने से पहले कभी भी हैवी फूड का सेवन ना करें. इसके अलावा सोने से एक घंटे पहले फोन, टीवी, स्क्रीन आदि का इस्तेमाल बिल्कुल भी ना करें.
2. खानपान का रखें सही ख्याल-
अच्छी सेहत के लिए खाने की आदतें काफी जरूरी होती हैं. ज्यादा चीनी, तली हुई चीजें और जरूरत से ज्यादा प्रोसेस्ड फूड से बचना चाहिए. इन सभी चीजों की बजाय साबुत अनाज, फल, सब्जियां, मेवे, दालें और बेरीज को अपनी डाइट में शमिल करें. खाने के बाद कुछ देर टहलना या हल्की एक्सरसाइज करना भी पाचन के लिए अच्छा माना जाता है.
3. फिजीकल एक्टिविटी है जरूरी-
हेल्दी रहने के लिए शरीर को एक्टिव रखना जरूरी है. रोजाना वॉक और एक्सरसाइज करें और दिल की धड़कन बढ़ाने वाली एक्टिविटीज करें . इसके अलावा स्ट्रेचिंग और ताकत बढ़ाने वाली एक्सरसाइज भी करें. लंबे समय तक एक ही जगह बैठने से बचें. इसके अलावा घर के अंदर कभी भी जूते-चप्पल लेकर ना आए. उन्हें हमेशा दरवाजे से बाहर की उतारें. क्योंकि इससे घर में बाहर की गंदगी नहीं आती है.
4. ओरल हेल्थ का रखें ख्याल-
ओरल हेल्थ का पूरे शरीर पर असर पड़ता है. सुबह और रात में ब्रश करें, फ्लॉस का इस्तेमाल करें और जीभ भी साफ करें. समय-समय पर दांतों के डॉक्टर से जांच करवाएं.
5. मेंटल हेल्थ का रखें ख्याल-
स्ट्रेस को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. जब भी स्ट्रेस महसूस हो, गहरी सांस लेने की कोशिश करें. दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताना मेंटल हेल्थ के लिए फायदेमंद हो सकता है. सोशल मीडिया का लिमिटेड इस्तेमाल और गौर जरूरी नोटिफिकेशन बंद करने से भी स्ट्रेस कम होता है. किसी भी तरह ने नशे से दूर रहने पर भी स्ट्रेस कम होता है. अगर आपको सोने में दिक्कत होती है, तो सोने से पहले कोई किताब पढ़ें. सोने से 1 घंटा पहले आराम करने का एक रूटीन बनाएं जैसे नहाना, पढ़ना, हल्की सैर करना या संगीत सुनना.
6. हेल्दी माहौल है जरूरी-
सुबह की हल्की धूप लेना शरीर के लिए अच्छा माना जाता है. घर और कमरों में हवा आने-जाने का सही इंतजाम रखें. प्लास्टिक का इस्तेमाल कम करें और जहां तक संभव हो नेचुरल चीजों को अपनाएं.
7. हमेशा छोटी शुरुआत करे-
किसी भी नई चीज को अपनी लाइफस्टाइल में धीरे-धीरे शामिल करें. हमेशा एक साथ कई चीजों के करने से बचें.
ये भी पढ़ें- बात-बात पर सॉरी बोलने की है आदत? जानिए साइकोलॉजी आपकी पर्सनैलिटी के बारे में क्या कहती है
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं