- हड्डियां कमजोर क्यों हो जाती हैं.
- यहां कुछ फूड और ड्रिंक्स हैं जो कमजोर हड्डियों का कारण बनती हैं.
- जानिए किन चीजों से परहेज करें.
Bone Health: कैल्शियम हड्डियों के लिए अच्छा होता है. हम अपनी हड्डियों और ताकत को मजबूत करने के लिए कैल्शियम रिच फूड्स का सेवन करते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि कुछ चीजें कैल्शियम के एब्जॉप्शन को कम कर सकते हैं. ऐसे में हड्डियां कमजोर होने लगती हैं. हममें से बहुत से लोग सवाल करते हैं कि हड्डियों को मजबूत कैसे बनाएं या हड्डियों की मजबूती के लिए क्या करें तो आपको बता दें कि सबसे पहले हमें उन फूड्स के सेवन को कम करना होगा जो हड्डियों को खोखला बना देते हैं और कैल्शियम लेवल को घटाते हैं. यहां हम हड्डियों को कमजोर करने वाले कुछ फूड्स और ड्रिंक्स के बारे में बता रहे हैं जिनसे आपको बचकर रहना चाहिए.
हड्डियों को कमजोर करने वाले फूड्स और ड्रिंक्स | Bone Weakening Foods And Drinks
1. ऑक्सालेट वाले फूड्स
यह कई फूड्स में पाया जाने वाला एक कॉम्पोनेंट है जो हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए खराब है. काजू, बादाम, पालक, शकरकंद, अरबी आदि में ऑक्सालेट होता है. इनका ज्यादा सेवन हड्डियों को नुकसान पहुंचा सकता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
2. ज्यादा नमकीन चीजें खाना
नमकीन खाने से खून में सोडियम की मात्रा बढ़ जाती है. सोडियम यरीन में कैल्शियम की मात्रा को बढ़ाता है. इसका मतलब है कि शरीर कैल्शियम को लेने में असमर्थ है.
ऑलिव ऑयल में मिलाकर 30 मिनट के लिए बालों में लगाएं ये चीज, 15 दिन में लंबे और घने हो जाएंगे आपके बाल
3. अल्कोहल
शराब हड्डियों को नुकसान पहुंचाता है. जब आप शराब का सेवन करते हैं, तो यह अग्न्याशय के कामकाज में बाधा डालता है और कैल्शियम के एब्जॉप्शन में बाधा पैदा करता है. यह फ्रैक्चर के जोखिम को बढ़ाता है और आपकी हड्डियों को को कमजोर करता है.
4. कैफीन
कॉफी, सॉफ्ट ड्रिंक, सोडा आदि में कैफीन होता है. कैफीन लो बोन डेंसिटी का कारण बनता है. यह मेनोपॉज वाली महिलाओं को सबसे ज्यादा प्रभावित करता है. कैफीन, सोडा और लो बोन डेंसिटी ये आपस में संबंधित हैं.
Ways to Build Healthy Bones: Doctor से जानें हड्डियां मजबूत करने के उपाय
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं