विज्ञापन

फिटकरी कौन-कौन सी बीमारी में काम आती है?

फिटकरी शरीर के लिए कई तरह से प्रभावी हो सकता है. ये मुंह की दुर्गंध कम करने से लेकर पसीने की बदबू से आराम दिला सकता है. यहां जानते हैं फिटकरी से होने वाले फायदे क्या-क्या हैं?

फिटकरी कौन-कौन सी बीमारी में काम आती है?
Alum benefits : फिटकरी के क्या-क्या फायदे हैं?

फिटकरी का इस्तेमाल न सिर्फ शेविंग के बाद लगाने के लिए होता है, बल्कि ये पानी साफ करने का एक पारंपरिक और पुराना नुस्खा है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिटकरी के इस्तेमाल से शरीर की भी कई तरह की दिक्कतें दूर हो सकती हैं. जी हां, फिटकरी में कई तरह के एंटीबैक्टीरियल और कसैले गुण मौजूद होते हैं, जो शरीर की कई तरह की दिक्कतों को प्रभावी ढंग से दूर करने में मददगार होते हैं. ये मुंह के बदबू को कम करने से लेकर स्किन पर होने वाले दाग-धब्बों को दूर कर सकता है. यहां जानते हैं फिटकरी के सेवन से शरीर को क्या-क्या फायदे हो सकते हैं? 

मुंह की बदबू कम करने में मददगार

फिटकरी का इस्तेमाल लंबे समय से ओरल हाइजीन के लिए किया जाता रहा है. अगर आप नियमित रूप से फिटकरी के पानी से कुल्ला करते हैं, तो इससे मुंह में मौजूद बैक्टीरिया को कम किया जा सकता है. साथ ही ये सांसों की दुर्गंध से राहत पाने के लिए इसका इस्तेमाल किया जा सकता है. हालांकि, इसका इस्तेमाल सीमित मात्रा में और सावधानी के साथ करना चाहिए. 

स्किन की दिक्कतों को करता है दूर

फिटकरी स्किन पर होने वाली दिक्कतों को दूर करने में असराद होता है. शेविंग के बाद अगर आप इसे लगाते हैं, तो इससे छोट-मोटी स्किन की कटे-छीले परेशानी से राहत मिल सकती है. इसलिए कई लोग इसे नैचुरल आफ्टरशेव के रूप में भी इस्तेमाल करते हैं.

पानी को साफ करने में करती है मदद

फिटकरी का इस्तेमाल लंबे समय से पानी को साफ करने में होता है. ऐसे में ये पानी की वजह से होने वाली परेशानी से बचाव करने में असरदार होता है. मुख्य रूप से पानी की वजह से होने वाले पेट दर्द, ऐंठन जैसी दिक्कतें कम हो सकती हैं.

पसीने की दुर्गंध से राहत

फिटकरी में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण शरीर की दुर्गंध पैदा करने वाले बैक्टीरिया को कम करने में सहायक हो सकते हैं. यही वजह है कि कुछ लोग इसे नैचुरल डियोडोरेंट के रूप में भी इस्तेमाल करते हैं.

ये भी पढ़ें - रोजाना 2 लौंग खाने से क्या होता है? 


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Alum, Alum Benefits, Alum Benefits For Body, Health
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com