Height Increasing Exercises: एक उम्र के बाद अगर बच्चों की हाइट न बढ़े तो हर माता पिता को फिक्र होने लगती है. आमतौर पर इसकी वजह हार्मोनल ग्रोथ से जुड़ी होती है. हार्मोनल ग्रोथ को बढ़ाने की बात हो तो एक के बाद एक राय मिलने का सिलसिला शुरू हो जाता है. किसी की सलाह होती है कि बच्चों को हाई प्रोटीन डाइट देने लगें. किसी की सलाह होती है कि बच्चों को अलग अलग मल्टीविटामिन का डोज दिया जाने लगे, ताकि बच्चों की हाइट बढ़ जाए. पर बिना किसी विशेषज्ञ की सलाह के ऐसी कोई दवा आजमाने से बेहतर है एक्सरसाइज का सहारा लिया जाए, जो ग्रोथ हार्मोन को बढ़ाने में मदद करें और बच्चे की हाइट बढ़ सके. आज हम आपको बता रहे हैं चंद ऐसी एक्सरसाइज, जो समय रहते करवाई जाएं तो बच्चे की हार्मोनल ग्रोथ बढ़ाने में मददगार हो सकती हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
लंबाई बढ़ाने के लिए कुछ आसान व्यायाम | Some Easy Exercises To Increase Height
1. स्ट्रेचिंग
बचपन में आपको भी मम्मी पापा से लटकने की एक्सरसाइज करने की सलाह मिली होगी. हाइट बढ़ाने के लिए ये एक मददगार वर्कआउट है. किसी पोल या घर की लॉफ्ट पर लटकने से ही मसल्स की स्ट्रेचिंग होती है और ग्रोथ हार्मोन को जल्दी एक्टिवेट होने में मदद मिलती है. इसलिए लटकने को एक बेहतरीन एक्सरसाइज बताया जाता है.
2. स्विमिंग
स्विमिंग एक थकाने वाला वर्कआउट होने के साथ साथ मजेदार एक्सरसाइज भी है. जिससे सारी मसल्स एक साथ स्ट्रेच होती है. रीढ़ की हड्डी में भी इससे खिंचाव होता है. जिसकी वजह से हाइट बढ़ती है. साथ ही पूरे शरीर के विकास के लिए हार्मोनल ग्रोथ के लिए भी ये फायदेमंद है.
3. साइड बैंड
अगर बच्चे को लटकने में दिक्कत है या फिर स्वीमिंग में दिलचस्पी नहीं है तो रोज सुबह वॉर्मअप के बाद साइड बैंड की एक्सरसाइज भी कर सकते हैं. इस एक्सरसाइज में एक हाथ कमर पर रख कर दूसरे हाथ को ऊपर ले जाते हैं और दूसरी तरफ साइड बैंड करते हैं. इस एक्सरसाइज से भी हाइट बढ़ने में मदद मिलती है.
4. कोबरा स्ट्रेच
योगा मेट पर या फिर दरी बिछा कर उस पर बच्चे को पेट के बल लेटने के लिए कहें. फिर दोनों हाथ छाती के पास लाकर हाथ के बल आगे का पोर्शन उठा कर कोबरा की तरह स्ट्रेच करें. इस एक्सरसाइज से भी ग्रोथ हार्मोन को मजबूती मिलती है.
5. रस्सी कूद
रस्सी कूदने से कैलोरी बर्न होती है ये सही बात है. पर इससे हाइट भी बढ़ती है. ग्रोथ हार्मोन को एक्टिव करने के लिए स्किपिंग भी एक अच्छा व्यायाम माना जाता है.
सिर्फ हेल्दी डायजेशन ही नहीं, हड्डियों, स्किन और बालों के साथ दिल के लिए भी जबरदस्त है ये दाल
इन चीजों को न खाएं साथ, हैं खतरनाक! Doctor से जानें रॉन्ग कॉम्बिनेशन
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है
हेल्थ की और खबरों के लिए जुड़े रहिए
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं