विज्ञापन

Dadi Nani Ke Nuskhe: बच्चों की लंबाई बढ़ाने के लिए क्या करें? दादी-नानी के ये नुस्खे आ जाएंगे आपके काम

Dadi Nani Ke Nuskhe: हर मां-बाप चाहते हैं कि उनके बच्चे की लंबाई अच्छी हो. इसके लिए जरूरी है कि आप अपने बच्चे के खानपान का खास ख्याल रखें. इसके साथ ही कई बार पेरेंट्स बच्चों की हाइट बढ़ाने के लिए उन्हें किसी प्रकार का दवा या पाउडर देते हैं जिससे की उनकी लंबाई सही से बढ़ें. लेकिन असल बात ये है कि बच्चों की लंबाई ज्यादातर उनके जीन (मां-बाप की हाइट), सही खानपान, नींद और उनकी लाइफस्टाइल पर निर्भर करता है.

Dadi Nani Ke Nuskhe: बच्चों की लंबाई बढ़ाने के लिए क्या करें? दादी-नानी के ये नुस्खे आ जाएंगे आपके काम

Dadi Nani Ke Nuskhe: हर मां-बाप चाहते हैं कि उनके बच्चे की लंबाई अच्छी हो. इसके लिए जरूरी है कि आप अपने बच्चे के खानपान का खास ख्याल रखें. इसके साथ ही कई बार पेरेंट्स बच्चों की हाइट बढ़ाने के लिए उन्हें किसी प्रकार का दवा या पाउडर देते हैं जिससे की उनकी लंबाई सही से बढ़ें. लेकिन असल बात ये है कि बच्चों की लंबाई ज्यादातर उनके जीन (मां-बाप की हाइट), सही खानपान, नींद और उनकी लाइफस्टाइल पर निर्भर करता है. पुराने समय में जब दवाएं और इतने ऑप्शन मौजूद नहीं थे तो हमारी दादी-नानी भी यही कहती थीं “खाना सही, नींद पूरी और खेल कूद जरूरी.” तो चलिए जानते हैं कि अपने बच्चे की बेहतर ग्रोथ के लिए आपको क्या करना चाहिए.

खानपान 

सबसे पहले बात करते हैं खान-पान की तो उनके लिए प्रोटीन बहुत जरूरी है. दाल, दूध, दही, पनीर, अंडा, सोया और चना जैसी चीजों को रोज की डाइट में शामिल करें. इसके साथ ही आप अपने बच्चे को डाइट में हरी सब्जियां, गाजर, चुकंदर और फल भी खाने को दें. बता दें कि फलों और सब्जियों में पाया जाने वाला कैल्शियम और विटामिन D हड्डियों को मजबूती देता है, इसलिए बच्चे के लिए दूध और धूप दोनों जरूरी हैं. उनके लिए हर रोज 15–20 मिनट धूप में खेलना फायदेमंद होता है.

पूरी नींद

बता दें कि आपकी हाइट बढ़ाने वाले हार्मोन शरीर में ज्यादातर गहरी नींद के दौरान या फिर सोते समय बनता है. इसलिए छोटे बच्चों को 9–11 घंटे की पूरी नींद और टीनएज बच्चों को कम से कम 8–10 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए. इसके साथ ही बच्चे को मोबाइल से दूर रखें. 

ये भी पढ़ें: दादी नानी के नुस्खे: पैरों की जलन से तुरंत राहत, अपनाएं दादी-नानी के आज़माए आयुर्वेदिक नुस्खे

फिजिकल एक्टिविटी

इसके साथ ही बच्चे के लिए खेलकूद और एक्सरसाइज करना बेहद जरूरी है. बच्चा जितना खेलेगा और फिजिकली जितना एक्टिव रहेगा उसकी ग्रोथ भी उतनी ही अच्छी होगी. आप बच्चे को रस्सी कूदना, स्वीमिंग, साइकल चलाना, बैडमिंटन और स्ट्रेचिंग जैसी एक्सरसाइज करा सकते हैं. ये हड्डियों और मसल्स के लिए अच्छी होती हैं. इसके साथ ही सीधे बैठने और सीधे खड़े होने की आदत भी लंबाई पर असर डालती है, इसलिए बच्चों को झुककर बैठने से रोकें.

पोषण 

इसके साथ ही बच्चे को पोषण से भरपूर चीजें दें. इसके लिए आप उनको दूध में थोड़ा सा भीगा हुआ बादाम पीसकर दें. या फिर चने और गुड़ का सेव करने को दें. ये शरीर को ताकत देते हैं. लेकिन ध्यान रहे, कोई भी घरेलू नुस्खा जादू नहीं करता. अगर बच्चा बहुत कम लंबाई बढ़ा रहा है या उम्र के हिसाब से ग्रोथ नहीं हो रही, तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें.

History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

लेखक के बारे में
img
दीक्षा सिंह
Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Child Height Growth, Increase Height Naturally, Kids Growth Tips, Protein For Kids, Calcium For Children, Vitamin D Benefits, Growth Hormone, Kids Nutrition, Healthy Diet For Kids, Sleep And Growth, Exercise For Height, Stretching For Kids, Indian Home Remedies, Dadi Nani Nuskhe, Child Development Tips
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com