विज्ञापन

चित्रकूट में थाना प्रभारी की विदाई पर फूट-फूटकर रोई महिला कॉन्स्टेबल, TI बोले- तुमको भी वहीं बुलवा लेंगे

चित्रकूट के रैपुरा थाने से विदाई की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसने सबका दिल जीत लिया है. अपने लोकप्रिय थाना प्रभारी के तबादले पर एक महिला कांस्टेबल इस कदर भावुक हुई कि फूट-फूटकर रोने लगी.

चित्रकूट में थाना प्रभारी की विदाई पर फूट-फूटकर रोई महिला कॉन्स्टेबल, TI बोले- तुमको भी वहीं बुलवा लेंगे
SHO ने बड़े भाई की तरह पोंछे आंसू, वीडियो वायरल
NDTV

VIRAL VIDEO: अक्सर हम पुलिस की खाकी वर्दी को सिर्फ सख्ती, डंडे और कानून के चश्मे से ही देखते हैं. लेकिन चित्रकूट के एक थाने से जो तस्वीर सामने आई है, उसने लोगों का दिल जीत लिया है. यह कहानी बताती है कि इंसान चाहे कितनी भी बड़ी कुर्सी पर बैठ जाए, उसकी असली पहचान रुतबे से नहीं बल्कि उसके अच्छे व्यवहार से होती है. मामला चित्रकूट के रैपुरा थाने का है. यहाँ के थाना प्रभारी राम सिंह का तबादला भरतकूप थाने के लिए हो गया. जब थाने में उनकी विदाई का वक्त आया, तो विदाई समारोह में कुछ ऐसा हुआ जिसकी उम्मीद शायद किसी को नहीं थी. अपने सीनियर को विदा करते हुए वहां मौजूद एक महिला कांस्टेबल खुद पर काबू नहीं रख पाई और फूट-फूटकर रोने लगी.

थाना प्रभारी से गले लिपट कर रोई कांस्टेबल

महिला कांस्टेबल को इस तरह बिलखते देख विदाई समारोह में मौजूद दूसरे पुलिसकर्मियों के गले भी भर आए और सबकी आंखें नम हो गईं. रोती हुई कांस्टेबल सीधे अपने थाना प्रभारी के गले लग गई. इस भावुक पल को देखकर वहां खड़ा हर शख्स हैरान भी था और भावुक भी. 

"तुमको भी वहां बुला लेंगे"

थाना प्रभारी राम सिंह ने भी बड़े भाई की तरह मोर्चा संभाला. उन्होंने महिला कांस्टेबल को ढांढस बंधाया, उसके आंसू पोंछे और हौसला देते हुए कहा कि परेशान मत हो, तुम्हें कोई तकलीफ नहीं होने देंगे. उन्होंने भरोसा देते हुए यहां तक कह दिया कि जल्द ही तुम्हें भी तबादला कराकर नए थाने में बुला लेंगे.

यह भी पढ़ें | सूरत का करोड़पति जैन परिवार बेटियों संग बनेगा संन्यासी, कहा- उस हादसे ने जिंदगी बदल दी

इस पूरे विदाई समारोह का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग इस वीडियो को खूब शेयर कर रहे हैं और पुलिस के इस मानवीय चेहरे की तारीफ कर रहे हैं. लोग कह रहे हैं कि वर्दी और रौब से बड़ा किसी इंसान का व्यवहार और उसका अपनापन होता है.

यह भी पढ़ें | IIT हैदराबाद ने बढ़ाई भारतीय सेना की ताकत, लद्दाख पर 3D प्रिटिंग से सिर्फ 14 घंटे में छाप रहे बंकर

यह भी पढ़ें | भारत की सबसे महंगी ट्रेन में ब्रिटिश यूट्यूबर का 3 दिन का सफर, बोले- इसकी प्राइवेसी ने दिल जीत लिया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chitrakoot Police, Police Viral Video, Emotional Farewell, Khabar Zara Hatke 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com