Sesame Seeds Health Benefits: आज के समय में दांतों से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं. कम उम्र में ही लोगों को दांतों में दर्द, कमजोरी और मसूड़ों की परेशानी होने लगती है. इसकी सबसे बड़ी वजह शरीर में कैल्शियम की कमी मानी जाती है. आमतौर पर लोग कैल्शियम के लिए दूध पर निर्भर रहते हैं, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि तिल दांतों को मजबूत बनाने में बेहद असरदार साबित हो सकता है. इसमें मौजूद पोषक तत्व न सिर्फ दांतों को मजबूत बनाते हैं, बल्कि शरीर को कई अन्य बीमारियों से भी बचाने में मदद कर सकते हैं.

आयुर्वेद में तिल को पोषण का खजाना कहा जाता है. इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है, जो दांतों की मजबूती के लिए बेहद जरूरी है. नियमित रूप से तिल का सेवन करने से दांतों की जड़ें मजबूत होती हैं और मसूड़ों को भी मजबूती मिलती है. इसके अलावा, तिल में मौजूद फॉस्फोरस दांतों की संरचना को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाता है. यही कारण है कि आयुर्वेद में भी तिल को दांतों और हड्डियों के लिए बहुत लाभकारी माना गया है.
तिल से होने वाले लाभ- (Til Khane Ke Fayde)
1. खून की कमी-
तिल में आयरन, मैग्नीशियम, जिंक और फाइबर जैसे कई जरूरी पोषक तत्व भी पाए जाते हैं. आयरन शरीर में खून की कमी को दूर करने में मदद करता है, जिससे एनीमिया जैसी समस्या से राहत मिल सकती है.
2. हड्डियों-
तिल में मौजूद मैग्नीशियम हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ-साथ मांसपेशियों के सही काम करने में भी मदद करता है.

Photo Credit: Freepik
3. इम्यूनिटी-
तिल में मौजूद जिंक इम्यूनिटी को मजबूत करता है, जिससे शरीर बीमारियों से लड़ने में सक्षम बनता है.
4. दिल-
दिल की सेहत के लिए भी तिल बेहद फायदेमंद माना जाता है. इसमें मौजूद हेल्दी फैट्स और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं और दिल को स्वस्थ बनाए रखते हैं. जो लोग हार्ट से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे हैं, उनके लिए तिल का सेवन लाभकारी साबित हो सकता है.
5. पाचन-
पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में भी तिल अहम भूमिका निभाता है. इसमें मौजूद फाइबर पेट को साफ रखने में मदद करता है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है. नियमित रूप से तिल के सेवन से डाइजेशन बेहतर होता है और पेट से जुड़ी कई परेशानियां दूर रहती हैं.
6. स्किन-
तिल स्किन और बालों को भी स्वस्थ रखता है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन को ग्लोइंग और बालों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं. यही वजह है कि कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स में भी तिल का इस्तेमाल किया जाता है.
ये भी पढ़ें- घर और किचन में बार-बार लग जाता है मकड़ी का जाला, तो अपनाएं ये घरेलू उपाय
अस्थमा अटैक आने पर साथ वाले क्या करें? डॉक्टर ने बताया
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं