आपने भी कई बार ई-सिगरेट का नाम सुना होगा, ऐसे में दिमाग में ये बात भी आयी होगी कि ये ई सिगरेट आखिर क्या है? क्या ये सिगरेट की ही तरह हमारे सेहत को नुकसान पहुंचाता है या फिर ये आम सिगरेट से अलग है? आपके इन सवालों के जवाब हम लेकर आएं है. आज हम आपको ई सिगरेट से जुड़े तथ्यों के बारे में बताएंगे और ये बताएंगे कि इसका सेहत पर क्या नुकसान होता है.
ई-सिगरेट है क्या- What Is E-cigarettes:
ई-सिगरेट यानी इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट बैटरी के जरिए चलने वाला एक डिवाइस होता है, जिसमें निकोटिन के साथ ही केमिकल्स के घोल भरे होते हैं. जब इसे इस्तेमाल करने वाला शख्स ई-सिगरेट की कश को खींचता है तो डिवाइस के जरिए घोल भाप में बदल जाती है. इस प्रकार से ई-सिगरेट की कश खींचने पर धुएं की जगह भाप अंदर प्रवेश करती है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
Mental Health Tips: डिप्रेशन, स्ट्रेस, इंजाइटी व मेंटल ट्रॉमा में क्या है अंतर, यहां जानें...
ई-सिगरेट से होने वाले नुकसान- Health Risks Of E-cigarettes:
1. फेफड़ों के लिए नुकसानदेह
ई-सिगरेट में निकोटिन के साथ ही फ्लेवेरिंग के लिए खुशबू वाले केमिकल्स भरे होते हैं. यह केमिकल जब गर्म होते हैं तो कस खींचने पर सांस के साथ फेफड़ों में प्रवेश करते हैं, जिससे फेफड़ों के कैंसर की आशंका बढ़ सकती है.
Depression: क्या है डिप्रेशन? कैसे पता करें आप या आपका कोई अपना कहीं डिप्रेशन की चपेट में तो नहीं...

ई-सिगरेट में निकोटिन के साथ ही फ्लेवेरिंग के लिए खुशबू वाले केमिकल्स भरे होते हैं. Photo Credit: iStock
2. प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए हानिकारक
ई-सिगरेट में धुएं की जगह भाप होती है, इस भाप का गर्भ में पल रहे बच्चे पर बुरा असर पड़ता है. वहीं ई सिगरेट को छोटे बच्चों के आस-पास पीना ठीक नहीं होता ये बच्चों के दिमाग के विकास पर असर डाल सकती है.
3. दिल की बीमारी
ई-सिगरेट में मौजूद फ्लेवेरिंग से रक्त संचार प्रभावित होता है, जिससे दिल की बीमारी का खतरा बढ़ जाता है. दिल को हेल्दी रखना है तो सिगरेट के साथ ही ई सिगरेट से भी दूरी बनाएं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं