स्ट्रेस और भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव होना आम बात है. आजकल लाखों लोग डिप्रेशन या तनाव से जूझ रहे हैं. लेकिन कई बार तो लोगों को पता भी नहीं होता कि वह इस गंभीर बीमारी के चपेट में हैं. ऐसे में ये बीमारी उन्हें बुरी तरह से जकड़ लेती है. तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि कैसे आप इस बात का पता लगा कर खुद या आपके अपनो के बारे में जान सकते हैं कि क्या वह डिप्रेशन से जूझ रहे हैं.
क्या है डिप्रेशन- What Is Depression?
ड्रिपेशन या अवसाद एक सामान्य और गंभीर बीमारी है जो आपके महसूस करने के तरीके, आपके सोचने के तरीके और आपके काम करने के तरीके को नकारात्मक रूप से प्रभावित करती है. हालांकि यह एक इलाज योग्य बीमारी है. जिसका सही समय में पता लगाने और अपनी लाइस्टाइल में बदलाव कर इसे कम किया जा सकता है. अवसाद उदासी की भावनाओं या काम करने में रुचि की कमी का कारण बनता है. यह कई तरह की भावनात्मक और शारीरिक समस्याओं को जन्म दे सकता है और आपकी क्षमता को कम कर सकता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

ड्रिपेशन या अवसाद एक सामान्य और गंभीर बीमारी है Photo Credit: iStock
Bad Cholesterol Signs: कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर शरीर पर दिखते हैं ये संकेत, ऐसे करें पहचान और बचाव
कैसे लगाएं डिप्रेशन का पता- How To Diagnose Depression?
- अगर आप या आपके किसी अपने को दिनभर और खासकर सुबह के समय बहुत उदासी रहती है, तो आप समझ जाएं कि यह डिप्रेशन का एक कारण है.
- अगर आप हर चीज में खुद को दोषी मानते हैं और यह समझते हैं कि आप किसी काम के योग्य ही नहीं है, यानी कि आपने कॉन्फिडेंस में लगातार कमी होती जा रही है, तो यह भी डिप्रेशन का कारण हो सकता है.
- डिप्रेशन का सबसे बड़ा एक कारण यह है कि आपको एकाग्र रहने में कठिनाई होती है और आप किसी तरह का कोई फैसला भी नहीं ले पाते हैं.
- अगर आप खुद या आपके अपने के दिमाग में बार-बार मौत या आत्महत्या का विचार आए और लगे कि हमारे लिए इस दुनिया में कुछ बचा ही नहीं है, तो यह भी एक बड़ा संकेत है कि आप डिप्रेशन का शिकार हो रहे हैं.
- हर समय आलस थकावट और कमजोरी का महसूस होना भी डिप्रेशन का एक कारण हो सकता है, क्योंकि यह सब आपके दिमाग से संबंधित होता है. अगर आपका दिमाग हेल्दी होगा तो आप फिजिकली भी फिट रहेंगे.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं