विज्ञापन

Iron Supplements के साथ इस फल के जूस का सेवन एनीमिया में क्यों माना जाता है फायदेमंद? स्टडी में हुआ खुलासा

शरीर में खून की कमी होने पर आयरन सप्लीमेंट्स लिए जाते हैं. लेकिन कई बार इनका शरीर में सही तरीके से अवशोषण ना होने की वजह से इसका फायदा नहीं मिलता है. हाल ही में हुए एक रिव्यू में पाया गया कि आयरन सप्लीमेंट्स का सेवन अमरूद के जूस के साथ सेवन ज्यादा लाभदायी होता है.

Iron Supplements के साथ इस फल के जूस का सेवन एनीमिया में क्यों माना जाता है फायदेमंद? स्टडी में हुआ खुलासा
आयरन सप्लीमेंट्स का सेवन अमरूद के जूस के साथ करना फायदेमंद होता है.( Unsplash)

शरीर में आयरन की कमी जिसे एनीमिया के नाम से भी जाना जाता है, आज के समय में एक बड़ी स्वास्थ्य समस्या बन गया है. इस समस्या से 15 से 49 साल की महिलाएं ज्यादा प्रभावित होती है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार एनीमिया से निपटने और इस समस्या को दूर करने के लिए दुनियाभर में की गई तमाम कोशिशें आज भी उतनी असरदार साबित नहीं हुई है.

लेकिन अपने खानपान में बदलाव और लाइफस्टाइल में कुछ बदलावों को कर के इस समस्या को कम करने के कुछ तरीके सामने आए हैं, जो एनीमिया से जुड़े स्वास्थ्य जोखिमों को कम करने में मदद कर सकते हैं.

एक नए रिव्यू में आयरन सप्लीमेंट्स पर स्टडी की गई है और फिर उसमें पाया गया है कि अगर आयरन सप्लीमेंट्स का सेवन कुछ खास फलों के जूस के साथ किया जाए तो हमारे शरीर में आयरन का अवशोषण बढ़ सकता है. 

एनीमिया के मरीजों को खून की कमी पूरी करने के लिए आयरन सप्लीमेंट्स दिए जाते हैं, लेकिन इसके बावजूद भी एक बड़ी आबादी में आयरन की कमी बनी हुई है. शरीर में खून की कमी होने पर थकान, कमजोरी और ध्यान लगाने में दिक्कत जैसे लक्षण सामने आते हैं.

ऐसा इसलिए होता है क्योंकि आयरन सप्लीमेंट्स को शरीर में अच्छे से अवशोषित होने के लिए सही माहौल चाहिए होता है. इसके लिए सप्लीमेंट्स का सही तरीके से सेवन करना जरूरी होता है. 

तो चलिए बताते हैं आपको कुछ ऐसे फ्रूट जूस के बारे में जो आयरन को सही से अवशोषित होने में मदद कर सकते हैं. 

अमरूद का जूस आयरन सप्लीमेंट्स को ज्यादा असरदार क्यों बनाता है?

फ्रेश अमरूद का जूस विटामिन C से भरपूर होता है. बता दें कि विटामिन सी आयरन के अवशोषण के लिए जरूरी होता है. विटामिन C के साथ आयरन सप्लीमेंट्स का सेवन इसको एक ऐसे रूप में बदल देता है जिसे ये शरीर में आसानी से अवशोषित कर पाता है. जो एनीमिया से पीड़ित लोगों के लिए लाभदायी हो सकता है.

अमरूद के अलावा संतरे में ज्यादा विटामिन सी पाया जाता है, जो शरीर में आयरन के अवशोषण को काफी बढ़ा देता है. BMJ Journal of Nutrition की रिसर्च में पाया गया कि अमरूद के जूस के साथ आयरन सप्लीमेंट लेने पर अच्छे रिजल्ट मिले हैं.

रिव्यू में क्या पाया गया?

ये रिव्यू 17 अध्ययनों का कलेक्शन है, जिनमें एनीमिया से पीड़ित महिलाएं और युवा लड़कियां शामिल थीं।

जब उन सभी की मेडिकल जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अमरूद जूस के साथ उनको आयरन सप्लीमेंट्स देने के साथ डाइट में बदलाव किया गया, तो इसके अच्छे रिजल्ट देखने को मिले.

रिव्यू में पाया गया कि हीमोग्लोबिन का लेवल इतना बढ़ा:

  • औसतन : 1.71 g/dL
  • किशोर लड़कियों में: 1.52 g/dL
  • गर्भवती महिलाओ में: 1.84 g/dL

मेडिकल तरीके से दिए गए आयरन सप्लीमेंट्स के साथ अमरूद का जूस लेने से हीमोग्लोबिन का स्तर 1.29 g/dL तक बढ़ा. मेडिकल रिसर्च के अनुसार 1-2 g/dL तक की बढ़ोतरी हल्के एनीमिया को ठीक करने में मदद कर सकती है.

किसे हो सकता है सबसे ज्यादा फायदा

ये रिव्यू भारत की बड़ी एनीमिया से पीड़ित आबादी के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है, जो लोग अपने खानपान में बदलाव कर के आयरन की कमी को पूरा करना चाहते हैं उनके लिए ये ज्यादा फायदेमंद हो सकता है.

बेहतर रिजल्ट के लिए आयरन सप्लीमेंट्स कैसे लें

आयरन सप्लीमेंट्स का सेवन सही तरह से मेडिकल टेस्ट के बाद ही करना चाहिए. क्योंकि हर किसी का शरीर इनको अलग तरह से अवशोषित करता है. इसलिए  शरीर की नॉर्मल कंडीशन को ध्यान में रखते हुए और कुछ आसान बदलावों की मदद से आयरन सप्लीमेंट्स के बेहतर नतीजे पाए जा सकते हैं.

  • आयरन सप्लीमेंट्स को विटामिन C वाले ड्रिंक्स जैसे अमरूद के जूस के साथ लें.
  • डोज लेने के पहले और बाद में चाय या कॉफी पीने से बचें, क्योंकि कैफीन आयरन के अवशोषण पर असर डालता है.
  • डॉक्टर ने जितनी डोज बताई है उतनी ही लें.
  • बेहतर और लंबे समय तक असर के लिए आयरन से भरपूर डाइट भी लें.

हार्वर्ड से ट्रेंड गैस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ सेठी कहते हैं, “विटामिन C आयरन के अवशोषण को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता है. अमरूद के जूस जैसे नेचुरल सोर्स के साथ आयरन सप्लीमेंट्स लेने से काफी बेहतर रिजल्ट मिल सकते हैं.”

ये भी पढ़ें: नींबू खाने के फायदे: रोज एक नींबू से मिल सकते हैं कई स्वास्थ्य लाभ, जानिए न्यूट्रिशन, सही तरीका और सावधानियां

ये भी पढ़ें: रोज एक अनार खाने से शरीर में क्या बदलाव होते हैं? एक्सपर्ट ने बताए हैरान करने वाले फायदे

लेखक के बारे में
img
DoctorNDTV
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Iron Pills With Juice For Anemia, Best Juice With Iron Supplements, Fruit Juice Increase Iron Absorption, Anemia Recovery Fast With Juice, Iron Tablets Kaise Le Juice Ke Sath, Vitamin C Juice Iron Absorption Study, Orange Juice Iron Pills Benefits, Amla Juice With Iron Supplements, Lemon Juice Anemia Iron Boost, Why Vitamin C With Iron Tablets, 2026 Study Iron Juice Anemia Cure, Iron Supplement Absorption Research Juice, Hemoglobin Boost Juice Iron Pills, Clinical Study Iron Vitamin C Anemia, Fastest Anemia Recovery Iron Juice, When To Take Iron Pills Juice, Iron Supplement Morning Juice Time, Empty Stomach Iron Tablets Juice, How Long After Iron Take Juice, Correct Way Iron Pills Juice 2026, Avoid Milk With Iron Supplements, Tea Coffee Reduce Iron Absorption, What Not To Take With Iron, Iron Pills Side Effects Juice Help, Calcium Blocks Iron Absorption Study, Iron Supplement Lene Ka Sahi Tarika, Iron Ki Goli Juice Ke Sath, Anemia Me Kaunsa Juice Piye Iron, Iron Tablet Kab Le Juice Ke Sath, Khoon Badhane Ke Liye Juice Iron
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com