विज्ञापन
This Article is From Jun 02, 2025

डॉक्टर समीर भाटी ने बताया गर्मियों में क्यों बढ़ जाती है बेचैनी और एंग्जायटी, राहत पाने के लिए क्या करें और क्या नहीं

Why Anxiety Increases in Summer:: गर्मी सिर्फ तापमान नहीं बढ़ाती, बल्कि मन और शरीर दोनों को प्रभावित करती है. अगर आप महसूस करते हैं कि जैसे ही गर्मी आती है, आपकी चिंता भी बढ़ जाती है तो इसे हल्के में न लें. 

डॉक्टर समीर भाटी ने बताया गर्मियों में क्यों बढ़ जाती है बेचैनी और एंग्जायटी, राहत पाने के लिए क्या करें और क्या नहीं
जब तापमान अचानक बहुत बढ़ जाए तो शरीर में कई तरह के बदलाव शुरू हो जाते हैं.

Why Anxiety Increases in Summer: हर मौसम अपने साथ कुछ नई परेशानियां भी लाता है. कभी ठंड का सुकून, कभी बारिश की ठंडक और कभी गर्मियों की तेज तपन. पर गर्मियां कई लोगों के लिए एक चुनौती बन जाती हैं. खासकर तब जब उनका मन पहले से बेचैन हो या शरीर थोड़ा कमजोर महसूस कर रहा हो. ऐसा क्यों होता है? क्यों गर्मी का मौसम आते ही चिंता और घबराहट बढ़ जाती है? इन्हीं सवालों को लेकर अनिता शर्मा ने बात की डॉक्टर समीर भाटी से. आइए विस्तार से जानते हैं.

गर्मियों में एंग्जायटी क्यों बढ़ जाती है? (Why Does Summer Give Anxiety)

गर्मी और शरीर का तालमेल

हमारा शरीर हर मौसम के अनुसार खुद को ढालता है, लेकिन जब तापमान अचानक बहुत बढ़ जाए तो शरीर में कई तरह के बदलाव शुरू हो जाते हैं. सबसे पहले असर हमारे शरीर के तापमान पर पड़ता है. जैसे ही बाहर की गर्मी बढ़ती है, वैसे ही शरीर के अंदर का संतुलन बिगड़ने लगता है. इसका असर हमारे दिमाग, दिल और बाकी अंगों पर भी पड़ता है.

यह भी पढ़ें: पेट साफ रखने और कब्ज से राहत पाने के लिए खीरा खाने के 3 बेस्ट तरीके, ब्लोटिंग, गैस नहीं करेगी परेशान

दिमाग पर असर

गर्मी के कारण नींद में खलल पड़ता है, जो कि मानसिक स्थिति के लिए सबसे बड़ा खतरा बन जाता है. जब नींद पूरी नहीं होती तो चिड़चिड़ापन, घबराहट और मूड में बदलाव देखने को मिलता है. इसके साथ ही दिमाग में चल रही हर बात का असर भी गहराता है. गर्मी में सोचने-समझने की ताकत घटने लगती है और ध्यान केंद्रित करने में भी परेशानी होती है.

दिल और ब्लड प्रेशर पर असर

गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडा रखने के लिए दिल ज्यादा काम करता है. इसका मतलब ये है कि हार्ट रेट बढ़ जाता है और ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव आने लगता है. जब हार्ट रेट बढ़ता है, तो कई बार यह एंग्जाइटी के लक्षणों से मिलती-जुलती स्थिति बन जाती है जैसे सांस तेज चलना, हाथ-पांव ठंडे पड़ना, या हल्की घबराहट महसूस होना.

इम्यून सिस्टम और बीमारियों का खतरा

गर्मी में शरीर का रक्षा तंत्र थोड़ा कमजोर हो जाता है. इस वजह से मामूली बीमारियां भी जल्दी पकड़ लेती हैं जैसे पेट खराब होना, फूड पॉइजनिंग, या स्किन से जुड़ी तकलीफें. जब शरीर बार-बार बीमार पड़ता है तो मन भी बेचैन हो जाता है और यही चिंता को और बढ़ा देता है.

यह भी पढ़ें: पुरुषों को प्रोस्टेट कैंसर क्यों और कैसे होता है? जानें कारण और पता लगाने के लिए कौन सा ब्लड टेस्ट है जरूरी

कौन लोग होते हैं ज्यादा प्रभावित?

छोटे बच्चे, बुजुर्ग और पहले से किसी बीमारी से जूझ रहे लोग गर्मी में सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं. इनके शरीर का तापमान जल्दी बिगड़ता है और इनका मन भी जल्दी अस्थिर होता है. अगर किसी को पहले से घबराहट या चिंता की शिकायत है तो गर्मी उसे और बढ़ा देती है.

क्या करें जिससे राहत मिले?

  • पानी खूब पिएं: शरीर में पानी की कमी से थकावट और चक्कर आ सकते हैं, जो घबराहट को बढ़ाते हैं.
  • ठंडी और हल्की चीजें खाएं: ताजगी देने वाले फल, सलाद और नींबू पानी जैसी चीजें फायदेमंद होती हैं.
  • नींद पूरी लें: दिन भर की थकावट और गर्मी की वजह से रात में गहरी नींद लेना जरूरी है.
  • धूप से बचें: दोपहर में बाहर निकलने से बचें, खासकर जब सूरज सिर पर हो.
  • मन शांत रखने की कोशिश करें: ध्यान, प्राणायाम या धीमी रफ्तार वाली सैर आपके मन को शांत करने में मदद कर सकती है.

ध्यान रखें 

गर्मियों का मौसम सिर्फ पसीना और लू ही नहीं लाता, ये हमारे मन और शरीर दोनों की परीक्षा भी लेता है. लेकिन अगर आप पहले से तैयार रहें, थोड़ा खुद पर ध्यान दें और समय रहते सावधानी बरतें, तो इस मौसम को भी आराम से और बिना घबराहट के निकाला जा सकता है. अपने शरीर और मन की बात सुनें, और जो जरूरी लगे, वो कदम उठाएं यही आपकी सबसे बड़ी ताकत है.

Watch Video: Dr. Naresh Trehan से जानें बीमारियों से बचने और लंबी उम्र पाने के राज, दिल के डॉक्टर से दिल की बात

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anxiety Relief, Anxiety, Why Anxiety Increases In Summer, Sameer Bhati On Summer Stress, How To Manage Anxiety In Hot Weather, Best Ways To Stay Calm In Summer, Heat & Mental Health Connection, Tips To Reduce Restlessness In Summer, How Temperature Affects Mood & Stress, Expert Advice On Summer Anxiety Management, Natural Remedies For Summer-Induced Anxiety
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com