गर्मियों के मौसम में अक्सर यह कहा जाता है कि गर्म चाय या कॉफी पीने से शरीर ठंडा रहता है. हालांकि, कई लोगों का अनुभव इससे बिल्कुल अलग होता है. उन्हें गर्म कॉफी पीने के बाद अधिक गर्मी या बेचैनी महसूस होने लगती है. इस पर एक्सपर्ट ने जानकारी दी. सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट पूजा मखिजा ने इसी विषय पर जानकारी देते हुए बताया है कि शरीर को ठंडा महसूस कराने का संबंध केवल इस बात से नहीं है कि आप क्या पीते हैं, बल्कि इस बात से है कि शरीर अपनी गर्मी को कितनी प्रभावी ढंग से बाहर निकाल पाता है.
गर्म कॉफी पीने से कैसे मिलती है ठंडक?
गर्मी के मौसम में कई लोग ठंडक पाने के लिए ठंडी चीजें पीने पर जोर देते हैं, लेकिन सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट पूजा मखिजा ने एक दिलचस्प बात बताई है. उन्होंने कहा कि गर्म कॉफी भी आपको ठंडा कर सकती है, लेकिन इसके लिए कुछ खास शर्तें पूरी होनी जरूरी हैं. अगर ये शर्तें पूरी न हों तो इसे गरम पीने से ज्यादा गर्मी महसूस हो सकती है.
एक्सपर्ट के अनुसार, ठंडा महसूस करना सिर्फ इस बात पर निर्भर नहीं करता कि आप क्या पी रहे हैं. असली बात यह है कि आपका शरीर कितनी अच्छी तरह गर्मी बाहर निकाल पाता है. गर्म कॉफी पीने से शरीर का तापमान थोड़ा बढ़ता है, जिससे पसीना ज्यादा आता है. यह पसीना जब भाप बनकर उड़ता है तो शरीर को ठंडक मिलती है, लेकिन असल जिंदगी में कई बार यह प्रक्रिया ठीक से काम नहीं करती.
कब नहीं मिलता ठंडक का असर?
- एयर कंडीशनर वाले कमरे में पसीना ठीक से नहीं निकलता
- उमस भरे मौसम में पसीना भाप बनकर नहीं उड़ पाता
- शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) होने पर पसीना कम निकलता है.
इन स्थितियों में गर्म कॉफी पीने के बाद ठंडक की जगह और गर्मी लगने लगती है.
सर्च क्या कहती है?
न्यूट्रिशनिस्ट पूजा ने ओटावा यूनिवर्सिटी की एक रिसर्च का हवाला देते हुए कहा कि हॉट ड्रिंक्स तभी फायदेमंद साबित होती हैं जब आसपास का माहौल पसीने को भाप बनने में मदद करे.
एक्सपर्ट की आसान सलाह
- कॉफी पीने के साथ-साथ पर्याप्त पानी और दूसरे तरल पदार्थ भी लें. सिर्फ कॉफी पर निर्भर न रहें.
- मौसम का ध्यान रखें जैसे सूखा मौसम हो तो गर्म पेय बेहतर काम कर सकता है, लेकिन उमस में सावधानी बरतें.
- ताजगी पाने के लिए सिर्फ कॉफी पर भरोसा न करें.
पूजा मखीजा सेलिब्रिटी न्यूट्रीशनिस्ट और डायटीशियन हैं, जिन्हें फिटनेस, सही पोषण और स्वस्थ जीवनशैली के क्षेत्र में 15 साल से ज्यादा का अनुभव है.
इसे भी पढ़ें: ज्यादा जुड़ाव भी बना सकता है दूरी! 24x7 जुड़े रहने के दौर में क्यों जरूरी हो गई है 'Micro Privacy'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं