विज्ञापन

भूलने की आदत से हैं परेशान? दिमाग को तेज और याददाश्त को मजबूत बनाने के लिए रोज खाएं ये 5 फूड्स

डॉक्टर ने बताए दिमाग तेज करने वाले 5 सुपरफूड्स, मेमोरी होगी स्ट्रॉन्ग, ब्रेन फॉग होगा दूर.

भूलने की आदत से हैं परेशान? दिमाग को तेज और याददाश्त को मजबूत बनाने के लिए रोज खाएं ये 5 फूड्स
याददाश्त बढ़ाने के लिए क्या खाएं
NDTV

क्या आप भी कभी चाबी रखकर भूल जाते हैं, कभी किसी का नाम याद नहीं आता, तो कभी कमरे में जाकर भूल जाते हैं कि आए क्यों थे. अगर ऐसा आपके साथ भी होता है, तो घबराइए मत. ये सिर्फ आपकी प्रॉब्लम नहीं है. बल्कि आज के समय में सबके साथ यही हो रहा है. मोबाइल, टेंशन, नींद की कमी, सब मिलकर दिमाग को थका देते हैं. हाल ही में इंस्टाग्राम पर डॉ. शुभम वत्स्या ने बताया कि दिमाग को तेज करने के लिए किसी महंगी दवा की जरूरत नहीं है. बस, रोज ये 5 फूड्स खा लीजिए. तो चलिए जानते हैं कौन हैं वो 5 फूड्स.

दिमाग को तेज करने के लिए क्या खाएं- (Dimak Ko Tez Karne Ke Liye Kya Khaye)

1. अखरोट- 

पहला है, दिमाग जैसा दिखने वाला अखरोट. अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है और इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भी भरपूर होते हैं. ये एंटीऑक्सीडेंट्स दिमाग के न्यूरॉन्स को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और सूजन से बचाते हैं. जब न्यूरॉन्स हेल्दी रहेंगे, तो मेमोरी और सोचने की शक्ति अपने आप इम्प्रूव होगी. 

2. अंडा- 

दूसरा है अंडा. अंडे में प्रोटीन के साथ-साथ कोलीन भी होता है. कोलीन एसिटाइलकोलीन बनाने के लिए जरूरी है. एसिटाइलकोलीन वो केमिकल है, जो मेमोरी, लर्निंग और दिमाग के एक हिस्से से दूसरे हिस्से तक मैसेज पहुंचाने का काम करता है. 

यहां देखें वीडियो- 

3. फैटी फिश- 

तीसरा है फैटी फिश जैसे सार्डिन, मैकेरल, सैल्मन. ये मछलियां ओमेगा-3 फैटी एसिड DHA और EPA से भरपूर होती हैं. DHA दिमाग की कोशिकाओं की दीवार का सबसे बड़ा हिस्सा है. यही न्यूरॉन्स को फ्लेक्सिबल और फास्ट बनाता है. जब न्यूरॉन्स फास्ट होंगे, तो आप जल्दी सोचेंगे, जल्दी फैसला लेंगे, जल्दी याद करेंगे.

4. कद्दू के बीज- 

चौथा है कद्दू के बीज, यानी पंपकिन सीड्स. इसमें मैग्नीशियम, जिंक और कॉपर होता है. जिंक दिमाग के सिग्नल को सपोर्ट करता है, यानी एक न्यूरॉन से दूसरे न्यूरॉन तक मैसेज सही से पहुंचता है और मैग्नीशियम ब्रेन फॉग और मेंटल थकान से बचाता है.

5. बेरीज और आंवला- 

पांचवां है बेरीज और आंवला. इनमें पोटेंट पॉलीफेनॉल्स और एंथोसायनिन होते हैं. ये एंथोसायनिन इतने पावरफुल हैं कि ब्लड-ब्रेन बैरियर को क्रॉस करके सीधे न्यूरॉन्स में चले जाते हैं और वहां जाकर सूजन को कम करते हैं. और उम्र के साथ जो दिमाग की कमजोरी आती है, उसको भी स्लो कर देते हैं.

ये भी पढ़ें- क्या बीपी की दवा से कम हो सकता है वजन? नई रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sharp Brain, Sharp Brain Foods, Sharp Brain Tips, Memory Boost Karne Ke Lie Kya Kahyein, Memory Booster Diet
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com