10 Brain Exercises for Students: अगर बच्चा कुछ पढ़े और फिर उसे भूल जाए, तो बच्चे और टीचर की सारी मेहनत बेकार हो जाती है. अच्छी मेमोरी पॉवर यानी याददाश्त ही पढ़ाई में सफलता की महत्वपूर्ण कुंजी है. कुछ आसान मानसिक अभ्यासों के जरिए मेमोरी को बेहतर बनाया जा सकता है.
10 Brain Exercises for Students
1- रोजाना पहेलियां और पजल्स हल करें. इससे दिमाग सक्रिय रहता है.
2- सुडोकू खेलना तार्किक सोच और ध्यान केंद्रित करने की क्षमता बढ़ाता है.
Science और SST में लंबे आंसर याद करने के 7 ईजी टिप्स
3- शतरंज खेलना रणनीतिक सोच विकसित करता है.
4- नई भाषा सीखने का प्रयास करें. इससे मस्तिष्क के कई हिस्से सक्रिय होते हैं.
5- किताबें पढ़ने की आदत डालें और पढ़ी हुई बातों को याद करने की कोशिश करें.
6- माइंड मैप बनाकर जानकारी को व्यवस्थित तरीके से याद करें.
7- कविता या भाषण याद करने का अभ्यास करें.
Summer Vacations: कमजोर स्टूडेंट्स पढ़ाई में कैसे सुधार करें
8- गणितीय सवालों को बिना कैलकुलेटर के हल करने की कोशिश करें.
9- मेमोरी गेम्स खेलें, जिनमें चित्र या शब्द याद रखने होते हैं.
10- ध्यान और मेडिटेशन करें. इससे एकाग्रता बढ़ती है और याद रखने की क्षमता में सुधार होता है.
इन अभ्यासों के साथ पर्याप्त नींद, संतुलित आहार और नियमित व्यायाम भी जरूरी है. लगातार अभ्यास से छात्रों की स्मरण शक्ति बेहतर हो सकती है और परीक्षा में प्रदर्शन सुधर सकता है.
गर्मियों की छुट्टियों में कक्षा 7 के बच्चे को गणित की ये चीजें सिखाएं
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं