Chronic Stress And Heart Health: डिजिटल जमाने के इस दौर में लोग जितना आधुनिकता की ओर बढ़ रहे हैं, उतनी ही तेजी से वे खुद को कई बीमारियों से घिरा पाते हैं. वर्तमान में बच्चों से लेकर कामकाजी लोगों तक और यहां तक कि गृहणियां भी अपने जीवन में किसी न किसी बात को लेकर तनाव में रहती हैं. कभी-कभी यह तनाव कम समय के लिए होता है, मगर अगर यह तनाव लंबे समय तक रहे तो यह क्रोनिक स्ट्रेस यानि गंभीर तनाव का कारण बन सकता है जो हार्ट के लिए बेहद खतरनाक हो सकता है. हार्ट से क्रोनिक स्ट्रेस के संबंध को जानने के लिए जयपुर स्थित कृष्णा हार्ट एंड जनरल हॉस्पिटल के कंसल्टेंट इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. रजत गुप्ता से बात की. उन्होंने बताया, "आपका दिल सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है, और इसकी देखभाल के लिए खास ध्यान देने की जरूरत है. खान-पान की आदतों और खराब लाइफस्टाइल से व्यक्ति को हार्ट संबंधी समस्याएं आ सकती हैं. इसके उलट अगर इन चीजों पर ध्यान दिया जाए तो हार्ट को लंबे समय तक स्वस्थ रखा जा सकता है." उन्होंने आगे कहा, "दिल का ख्याल रखने के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाकर आप हार्ट डिजीज से अपने आप को बचा सकते है. हार्ट डिजीज की संभावना को कम करने के लिए हेल्दी डाइट के साथ नियमित व्यायाम के जरिए आप अपने दिल को सेहतमंद बनाए रख सकते है."
क्रोनिक स्ट्रेस से कैसे बचें- How to avoid chronic stress:
डॉ. गुप्ता ने बताया कि लोग अक्सर छोटे-मोटे तनाव को गंभीरता से नहीं लेते, जो आगे चलकर बड़ी समस्या बन जाता है. जब तनाव हद से ज्यादा बढ़ जाता है तो वह क्रोनिक स्ट्रेस यानि गंभीर तनाव का रूप ले लेता है जो हार्ट के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है. उन्होंने कहा, ''क्रोनिक तनाव आपके दिल पर महत्वपूर्ण प्रभाव डाल सकता है. माइंडफुलनेस मेडिटेशन, डीप ब्रीदिंग और योग जैसी क्रियाओं का अभ्यास आपको क्रोनिक तनाव से होने वाली स्थितियों से बचा सकता है. इसके साथ ही इससे कोर्टिसोल के लेवल के साथ रक्तचाप को कम करने में मदद मिलती है. शौक के लिए समय निकालना, दोस्तों के साथ मिलना-जुलना और पर्याप्त नींद लेना भी तनाव को कम करने में मदद करता है. तनाव को कम करना भावनात्मक और मानसिक रूप से व्यक्ति के स्वास्थ्य को सही रखने में मदद करता है.''
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें- इस राज्य में तेजी से बढ़ रहे हैं डेंगू के मामले, नंबर जान चौंक जाएंगे आप

Photo Credit: iStock
हार्ट को हेल्दी रखने के लिए क्या खाएं- What to eat to keep heart healthy:
हार्ट को स्वस्थ बनाए रखने के लिए डॉक्टर ने कहा, ''दिल को सेहतमंद बनाए रखने के लिए भोजन में फल, सब्जियां, साबुत अनाज, प्रोटीन और हेल्दी फैट जैसी चीजों को अपनी डाइट में शामिल करें. इसके साथ ही सैल्मन, अखरोट और अलसी जैसे ओमेगा-3 फैटी एसिड के सोर्स को भी अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं. ये खराब कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में मदद करते हैं. इसके साथ ही मीठे स्नैक्स और ट्रांस फैट को सीमित करना आवश्यक है, क्योंकि ये धमनियों में प्लाक बिल्डअप का कारण बन सकते हैं, जिससे दिल के रोग का खतरा बढ़ जाता है. इसके अलावा नमक के कम सेवन के साथ सोडियम की मात्रा को कम करके ब्लड प्रेशर को सही रखने में मदद मिलती है."
उन्होंने आगे कहा, "एक बेहतर लाइफस्टाइल दिल को स्वस्थ को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. नियमित व्यायाम में तेज चलना, तैरना या साइकिल चलाना, हृदय की मांसपेशियों को मजबूत करता है. इसके साथ ही वजन को सही बनाए रखने में भी मददगार होता है."
डॉ. गुप्ता ने लोगों को सलाह देते हुए कहा, "व्यक्ति को हर सप्ताह कम से कम 150 मिनट तक व्यायाम करना चाहिए. धूम्रपान से बचने के साथ ही शराब के सेवन को सीमित करना भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि दोनों ही हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट डिजीज और स्ट्रोक से जुड़े हैं." रजत गुप्ता ने कहा कि इन आदतों को अपनी दिनचर्या में शामिल करने से हार्ट डिजीज के जोखिम को काफी कम किया जा सकता है, जिससे आप एक हेल्दी, लंबा जीवन जी सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं