Symptoms of High Cortisol Levels: थकान, वजन बढ़ना या ब्लड प्रेशर बार-बार बढ़ना. अगर ऐसी दिक्कतें लंबे समय से चल रही हैं, तो हो सकता है इसका कनेक्शन आपके स्ट्रेस लेवल से हो और इस स्ट्रेस से जुड़ा एक खास हार्मोन होता है, कोर्टिसोल. ये हार्मोन आपकी बॉडी में बहुत से जरूरी काम करता है, लेकिन अगर इसका लेवल बिगड़ जाए तो सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है. ये हार्मोन आपके ब्लड शुगर, मेटाबॉलिज्म, ब्लड प्रेशर, नींद और इम्यून सिस्टम को कंट्रोल करने में मदद करता है. लेकिन अगर इसकी मात्रा बहुत ज़्यादा या बहुत कम हो जाए तो सेहत पर सीधा असर पड़ता है.
यह भी पढ़ें: काजू, बादाम भी फेल हैं इस छोटे से मेवे के आगे, शरीर में कूट-कूटकर भर देगा ताकत, क्या आप जानते हैं?
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
कोर्टिसोल क्यों जरूरी है? (Why is Cortisol Important?)
कोर्टिसोल बॉडी में शुगर को एनर्जी में बदलने, सूजन को कम करने, ब्लड प्रेशर को बैलेंस करने और स्लीप-वेक साइकल को कंट्रोल करने में मदद करता है. सबसे बड़ी बात ये स्ट्रेस सिचुएशन में आपकी बॉडी को "फाइट या फ्लाइट" मोड में एक्टिव रखता है. यानी जब आप टेंशन में होते हैं, तो आपकी एड्रेनल ग्लैण्ड तुरंत कोर्टिसोल रिलीज करती हैं ताकि आप अलर्ट रहें.
हाई कोर्टिसोल लेवल के लक्षण (Symptoms of High Cortisol Levels)
अगर बॉडी में लंबे समय तक कोर्टिसोल का लेवल ज्यादा बना रहे तो ये Cushing Syndrome की तरफ इशारा कर सकता है. इसके लक्षण कुछ ऐसे हो सकते हैं:
- चेहरे और पेट के आसपास अचानक वज़न बढ़ना
- शोल्डर ब्लेड के बीच फैट जमा होना
- पेट पर गहरे पर्पल कलर के स्ट्रेच मार्क्स
- हाथ-पैरों की मसल वीकनेस
- ब्लड शुगर हाई होना, जो धीरे-धीरे टाइप 2 डायबिटीज में बदल सकता है
- हाई ब्लड प्रेशर
- महिलाओं में अनचाहे बाल उगना
- हड्डियों का कमजोर होना और फ्रैक्चर का रिस्क बढ़ना
कोर्टिसोल कम हो जाए तो क्या होता है?
अगर बॉडी में कोर्टिसोल की मात्रा कम हो जाती है तो इसे adrenal insufficiency कहा जाता है. इसके दो टाइप होते हैं: प्राइमरी और सेकंडरी.
प्राइमरी केस में आमतौर पर बॉडी की इम्यून सिस्टम ही एड्रेनल ग्लैण्ड पर अटैक कर देती है जिसे Addison's disease कहा जाता है.
वहीं सेकंडरी केस तब होता है जब पिट्यूटरी ग्लैंड ठीक से ACTH नहीं बना पाती, जिससे एड्रेनल ग्लैण्ड कोर्टिसोल रिलीज नहीं कर पातीं.
यह भी पढ़ें: लिवर की बीमारियों का रामबाण इलाज मानी जाती है ये एक चीज, आचार्य बालकृष्ण ने बताया सेवन करने का तरीका
कम कोर्टिसोल के लक्षण हो सकते हैं:
- लगातार थकान
- बिना कोशिश वज़न कम होना
- भूख न लगना
- ब्लड प्रेशर का कम रहना
कोर्टिसोल लेवल कैसे कंट्रोल होता है?
आपकी बॉडी में Hypothalamus और Pituitary Gland मिलकर एड्रेनल ग्लैण्ड को सिग्नल भेजते हैं कि कब कितना क रिलीज करना है. ये सिस्टम बहुत फाइनली बैलेंस होता है, और अगर इसमें गड़बड़ी हो तो कोर्टिसोल असंतुलित हो सकता है.
कोर्टिसोल कम करने के आसान तरीके
अगर आपको मेडिकल कंडीशन जैसे Cushing Syndrome नहीं है, तो आप लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करके कोर्टिसोल लेवल को बैलेंस कर सकते हैं:
- नींद पूरी लें
- रेगुलर एक्सरसाइज़ करें
- डीप ब्रीदिंग जैसे रिलैक्सेशन टेक्निक अपनाएं
- हंसने-खुश रहने की आदत डालें
- हेल्दी रिलेशनशिप बनाए रखें
कब डॉक्टर को दिखाना चाहिए?
अगर आपको ऊपर बताए गए हाई या लो कोर्टिसोल के लक्षण लंबे समय से परेशान कर रहे हैं, तो डॉक्टर से मिलें. एक सिंपल ब्लड टेस्ट से पता लगाया जा सकता है कि प्रॉब्लम एड्रेनल ग्लैण्ड में है या पिट्यूटरी ग्लैंड में.
कोर्टिसोल को अक्सर सिर्फ "स्ट्रेस हार्मोन" कहकर नजरअंदाज़ कर दिया जाता है, लेकिन असल में ये हार्मोन आपकी बॉडी के लगभग हर सिस्टम को छूता है. इसलिए अगर शरीर कुछ असामान्य सिग्नल दे रहा है, तो उसे हल्के में न लें.
Watch Video: Dr. Naresh Trehan से जानें बीमारियों से बचने और लंबी उम्र पाने के राज, दिल के डॉक्टर से दिल की बात
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं