विज्ञापन
This Article is From Sep 24, 2025

Cavity Remedies: दांतों के कीड़ों को जड़ से खत्म कर देंगी रसोई घर में मौजूद ये चीजें

Teeth Cavity Remedies: लंबे समय तक टूथ कैविटी से दांत खराब हो सकते हैं. अगर आप भी इसी समस्या से परेशान हैं तो इन घरेलू उपाय को अपना सकते हैं.

Cavity Remedies: दांतों के कीड़ों को जड़ से खत्म कर देंगी रसोई घर में मौजूद ये चीजें
Teeth Cavity: दांत के कीड़ों से कैसे राहत पाएं.

Teeth Cavity Home Remedies: टूथ कैविटीज आज के समय की एक बड़ी समस्या में से एक है. बच्चे से लेकर बड़े तक इस समस्या से जूझ रहे हैं. कैविटीज (Cavities) के कई कारण हो सकते हैं जैसे, हमारी खराब लाइफस्टाइल और खान भी है. इतना ही नहीं दांतों का साफ ना होना, मुंह में बैक्टीरियल इंफेक्शन, मीठी चीजों का ज्यादा सेवन, या हेल्थ से जुड़ी कोई समस्या. आपको बता दें कि दांतों में छोटे काले गड्ढे होते हैं जिन्हें दांतों के कीड़े कहा जाता है. सड़न के कारण यह दांतों को खोखला करने लगते हैं. लंबे समय तक टूथ कैविटी से दांत खराब हो सकते हैं. अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो चलिए जानते हैं ऐसे ही घरेलू उपाय जो कैविटी से छुटकारा दिला सकते हैं.

दांतों के कीड़ों से कैसे छुटकारा पाएं- (Dant Ke Kide Kaise Hataye)

1. लहसुन (Garlic)

लहसुन में मौजूद एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण इसे एक बेहतरीन पेनकिलर बनाते हैं, जो दांतों के दर्द और कीड़ों से राहत दिला सकते हैं. दांतों के कीड़ों को दूर करने के लिए आप लहसुन को कच्चा खा चबा सकते हैं. या इसके तेल तो कैविटी वाली जगह पर लगा सकते हैं.

ये भी पढ़ें- दांतों का पायरिया कैसे ठीक करें? Dr. Deepak Kumar ने बताया दांत की सभी समस्याओं का एक कारगर घरेलू उपाय 

Latest and Breaking News on NDTV

2. लौंग-(Clove)

लौंग के सेवन और इसके तेल से शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं. लौंग में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो दांत दर्द कम करने और कीड़ों से राहत दिलाने में मददगार हैं. आप लौंग को दांतों पर दबा कर रख सकते हैं या इसके तेल को कैविटी वाली जगह पर लगा सकते हैं.

3. हींग- (Hing)

 हींग दांत दर्द पैदा करने वाले बैक्टीरिया से लड़ता है. एक गिलास पानी में आधा चम्मच हींग पाउडर डालकर 5 मिनट तक उबालें. फिर इसे ठंडा होने दें. अब इस पानी से दिन में 2-3 बार कुल्ला करें. इससे कैविटी के कारण होने वाली सूजन को कम करने और बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद मिल सकती है.

धूम्रपान करने वालों को खांसी की दिक्कत क्यों होती है?

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

लेखक के बारे में
img
आराधना सिंह
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Teeth Cavity Remedies, Oral Health, Dant Ke Kide Kaise Khatm Karen, Danton Ke Kide Dur Karne Ke Upaye, Cavity Remedies, Danton Ke Kide Hatane Ke Upay, Garlc For Teeth Cavity, Clove For Teeth Cavity, Coconut Oil For Teeth Cavity, Tooth Cavities
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com