What your hairstyle says about your personality: हमारी सुंदरता को बढ़ाने का काम करते हैं हमारे बाल. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि ये सिर्फ सुंदरता ही नहीं आपकी पर्सनैलिटी के राज भी खोलते हैं. जी हां आपने सही सुना. हम जब भी किसी इंसान से मिलते हैं, तो सबसे पहले हमारी नजर उसके चेहरे और फिर उसके बालों पर जाती है. बालों का स्टाइल न सिर्फ आपकी खूबसूरती बढ़ाता है, बल्कि यह आपके बारे में बहुत कुछ कहता है. साइकोलॉजी कहती है कि जिस तरह से आप अपने बाल रखते हैं, वह आपकी पर्सनैलिटी का एक आईना होता है. तो चलिए, इस आर्टिकल में जानते हैं कि आपकी हेयर स्टाइल आपके स्वभाव के बारे में क्या राज खोलती है.

बालों से कैसे पता करें नेचर- (What your hair says about you)
1. लंबे बाल- (Long Hair)
ऐसा माना जाता है कि लंबे बाल रखने वाले लोग अक्सर बहुत धैर्यवान (Patient) और केयरिंग होते हैं. आप रिश्तों को बहुत अहमियत देते हैं. हालांकि, लंबे बाल रखने वाले लोग थोड़े ट्रेडिशनल भी हो सकते हैं और उन्हें अचानक होने वाले बदलावों से थोड़ा डर लगता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
2. सीधे बाल- (Straight Hair)
अगर आपको अपने बाल बिल्कुल सीधे और व्यवस्थित रखना पसंद है, तो आप उन लोगों में से हैं जिन्हें लाइफ में 'कंट्रोल' पसंद है. ऐसे लोग आमतौर पर काफी प्रैक्टिकल होते हैं. येसीधे बाल रखने वाले लोग काफी ऑर्गनाइज्ड होते हैं.

3. घुंघराले बाल- (Curly Hair)
जिनके बाल कुदरती तौर पर घुंघराले होते हैं, वे अक्सर दिल के बहुत साफ और मनेरंजन करने वाले इंसान होते हैं. ऐसे लोग 'फन लविंग' होते हैं और हर काम को जोश के साथ करते हैं. घुंघराले बालों वाले लोग थोड़े भावुक भी हो सकते हैं.
4. छोटे बाल- (Short Hair)
अगर आपको छोटे बाल रखना पसंद है, तो आप बहुत साहसी और आत्मविश्वासी हैं. आपको इस बात की परवाह नहीं होती कि दुनिया क्या सोचेगी. छोटे बाल रखने वाली महिलाएं या पुरुष काफी मैच्योर होते हैं और वे मुश्किल फैसले लेने से नहीं डरते.
5. पोनीटेल- (High Ponytail)
क्या आप अक्सर पोनीटेल बनाकर रखते हैं? अगर हां, तो आप एक एक्टिव और एनर्जेटिक इंसान हैं. आप हमेशा कुछ न कुछ करने के मूड में रहते हैं. ऐसे लोग काम को टालने के बजाय उसे तुरंत निपटाने में यकीन रखते हैं.
6. बिखरे हुए या मेसी बन- (Messy Bun/Look)
आजकल 'मेसी बन' काफी ट्रेंड में है. जो लोग अपने बालों को थोड़ा अनौपचारिक (Casual) रखना पसंद करते हैं, वे बहुत ज्यादा क्रिएटिव और रिलैक्स्ड होते हैं. आपको दिखावे से ज्यादा कम्फर्ट पसंद है. ऐसे लोग थोड़े मूडी हो सकते हैं.
ये भी पढ़ें- महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट नहीं, गर्मियों में स्किन को ग्लोइंग और हेल्दी रखने में मददगार हैं ये फल
ब्रश करने के बाद भी कैविटी क्यों होती है? डॉक्टर ने बताया कारण
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं