- NHAI की योजना से गोरखपुर से लखनऊ का सफर यात्रियों के लिए अब और आसान होने वाला है.
- गोरखपुर में देवरिया हाईवे को सिक्टौर के पास सीधे कुशीनगर फोरलेन से जोड़ा जाएगा.
- इस प्लान से गोरखपुर, लखनऊ, देवरिया और कुशीनगर को सबसे ज्यादा फायदा होगा.
गोरखपुर से लखनऊ का सफर अब 3 से 4 घंटे के बीच पूरा हो जाएगा. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की नई योजना के तहत देवरिया हाईवे को सिक्टौर के पास सीधे कुशीनगर फोरलेन से कनेक्ट कर दिया जाएगा. जिससे वाहनों को नौसढ़, सहजनवा और ट्रांसपोर्टनगर के चक्कर नहीं लगाने होंगे. ऐसे में वाहनों को जाम में नहीं फंसना होगा और शहर के बाहर से ही सीधे लखनऊ की तरफ गाड़ी रवान होगी. देवरिया हाईवे के कुशीनगर से कनेक्ट होने से न सिर्फ सफर आसान होगा, बल्कि नौसढ़ और ट्रांसपोर्टनगर जैसे व्यस्त इलाकों में यातायात का दबाव भी काफी हद तक कम हो जाएगा.
गोरखपुर से लखनऊ का सफर होगा आसान
दरअसल, अभी गोरखपुर महानगर से लखनऊ जाने वाले वाहनों को लिंक एक्सप्रेसवे तक पहुंचने के लिए नौसढ़, बाघागाड़ा या फिर सहजनवा से निकलना पड़ता है. लेकिन देवरिया बाईपास के कुशीनगर फोरलेन से जुड़ने के बाद स्थिति बदल जाएगी. क्योंकि इससे लिंक एक्सप्रेसवे तक पहुंच आसान हो जाएगी और नौसढ़ और ट्रांसपोर्टनगर से नहीं गुजरना होगा. जिससे यहां लगने वाले जाम में आपका वाहन नहीं फंसेगा. पुराने रूट पर से लखनऊ जाने के लिए ट्रैफिक के चलते 5 से 6 घंटे का समय लगता था. लेकिन अब यह दूरी 3 से 3.5 घंटे के बीच में ही पूरी हो जाएगी.
गोरखपुर और देवरिया को फायदा
NHAI के इस प्रोजेक्ट से सबसे ज्यादा फायदा गोरखपुर और देवरिया को होगा. गोरखपुर में नौसढ़ और ट्रांसपोर्टनगर इलाके में भारी वाहनों की वजह से सबसे ज्यादा ट्रैफिक जाम की स्थिति बनती है. लेकिन इस प्रोजेक्ट की वजह से भारी वाहन यहां से नहीं गुजरेंगे. जिससे यहां ट्रैफिक का दबाव कम होगा.
वहीं देवरिया और कुशीनगर के लोगों को भी लखनऊ की यात्रा और आसान हो जाएगी. क्योंकि एक तरफ ट्रैफिक का दबाव कम होगा तो दूसरी तरफ बेहतर स्पीड होने से समय की भी बचत होगी.
ये भी पढ़ेंः उज्जैन-झालावाड़ हाईवे: 7 घंटे में जयपुर, इंदौर, कोटा, आगर तक कनेक्टिविटी बढ़ाने का महत्व
𝐆𝐨𝐫𝐚𝐤𝐡𝐩𝐮𝐫 𝐋𝐢𝐧𝐤 𝐄𝐱𝐩𝐫𝐞𝐬𝐬𝐰𝐚𝐲 𝐮𝐩𝐝𝐚𝐭𝐞 𝐟𝐫𝐨𝐦 𝐔𝐭𝐭𝐚𝐫 𝐏𝐫𝐚𝐝𝐞𝐬𝐡.
— Infra News India (INI) (@TheINIofficial) June 15, 2025
Google Maps has now clearly marked the soon-to-be-opened 91 km 4 lane access controlled greenfield Gorakhpur Link Expressway.
One would be able to cover the expressway end-to-end… pic.twitter.com/WKkrc4nTn8
इसके अलावा गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे और लखनऊ मार्ग की ओर जाने वाले यात्रियों को सीधे बिना रुकावट के) कनेक्टिविटी मिल जाएगी. जिससे राजधानी की पहुंच अब और आसान हो जाएगी.
NHAI तैयार कर रहा डिजाइन
खास बात यह है कि NHAI इसकी डिजाइन इस तरह से तैयार कर रहा है कि अलग से भूमिअधिग्रहण न करन पड़े. बिना किसी नए भूमि अधिग्रहण के दोनों तरफ की सड़कों को देवरिया बाईपास से जोड़ा जा सके. इससे सरकार का जमीन अधिग्रहण पर होने वाला भारी खर्च तो बचेगा ही, साथ ही स्थानीय लोगों को भी भूमि अधिग्रहण से जुड़ी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा. इस लिंकिंग प्रोजेक्ट के तहत सड़कों के चौड़ीकरण और नए इंटरकनेक्शन मार्ग का निर्माण होगा. जिससे वाहन चालकों को बिना शहर के के अंदर एंट्री किए ही सीधे बाईपास से फोरलेन पर जाने का सुगम मार्ग मिल जाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं