COVID Update: भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 241 नए मामले सामने आने के बाद देश में अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,46,74,190 हो गई है, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 4,244 रह गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से मौत के मामले बढ़कर 5,30,647 हो गए हैं. पिछले 24 घंटे में कर्नाटक में संक्रमण से मौत के दो और केरल में एक मामला सामने आया, जबकि केरल ने वैश्विक महामारी से जान गंवाने वाले मरीजों की लिस्ट में छह नाम और जोड़े हैं.
घर में आसानी से मिलने वाले ये 5 फूड्स एसिड रिफ्लक्स से दिलाते हैं तुरंत छुटकारा
कोविड से ठीक होने की दर 98.80 प्रतिशत:
नए आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 4,244 रह गई है, जो कुल मामलों का 0.01 प्रतिशत है. पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 11 की कमी दर्ज की गई है. मरीजों के ठीक होने की दर 98.80 प्रतिशत है. देश में अभी तक कुल 4,41,39,299 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वैक्सीनेशन में 219.95 करोड़ का आंकड़ा पार:
स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 टीकों की 219.95 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं.
सर्दियों में अपना Uric Acid कैसे कम करें? खाने में करें इन चीजों से परहेज और घटाएं Gout रिस्क
कब कितनी बढ़ी कोविड के मामलों की संख्या?
गौरतलब है कि भारत में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी. संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे.
देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे. पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी. इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले चार करोड़ के पार हो गए थे.
खांसी से छुटकारा पाने के लिए मुलेठी पर करें भरोसा, इन 3 तरीकों से करें इस्तेमाल, तुरंत मिलेगा आराम
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं