बुलेट ट्रेन के नॉर्थ कॉरिडोर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंजूरी मिल चुकी है. केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि दिल्ली-गुवाहाटी के इस हाईस्पीड रेल कॉरिडोर से यूपी, बिहार, बंगाल, दिल्ली और असम जैसे पांच राज्य जुड़ेंगे, लेकिन अहम पड़ाव उत्तर प्रदेश में होगा. सबसे ज्यादा बुलेट ट्रेन स्टेशन इसी राज्य में होंगे. इससे दिल्ली से लखनऊ की दूरी दो घंटे में तय होगी. बाकी बिहार की राजधानी पटना, बंगाल में सिलीगुड़ी और असम का गुवाहाटी शहर भी इससे जुड़ेगा. इससे दिल्ली से लखनऊ का सफर 2 घंटे 12 मिनट में तय होगा, जबकि अभी राजधानी, वंदे भारत और शताब्दी ट्रेनों से भी 5 से 6 घंटे लगते हैं.
दिल्ली-गुवाहाटी हाईस्पीड रेल कॉरिडोर (Delhi-Varanasi Bullet Train)
दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन को ही विस्तार देकर दिल्ली-वाराणसी हाई स्पीड रेल कॉरिडोर तैयार किया जाएगा. पहले चरण में दिल्ली से वाराणसी का अलाइनमेंट फाइनल हो चुका है.इसमें यूपी के 13 स्टेशनों को शामिल किया जा सकता है. नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट बुलेट ट्रेन स्टेशन देश के खास अंडरग्राउंड बुलेट ट्रेन स्टेशनों में से एक होगा. 123 किमी का बुलेट ट्रेन का लिंक अयोध्या को दिल्ली-वाराणसी रूट से जोड़ेगा.इससे श्रद्धालु यूपी में प्रयागराज, अयोध्या, वाराणसी जैसे तीर्थस्थलों का बुलेट ट्रेन से दौरा कर सकते हैं.लखनऊ से वाराणसी की दूरी भी महज 1 घंटा 21 मिनट में तय होगी. दिल्ली का बुलेट ट्रेन का पहला स्टेशन सराय काले खां या मयूर विहार में बनाने की योजना है.

Delhi Varanasi Bullet Train Route
दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन रूट
दिल्ली से आगरा अभी 2 से 3 घंटे लगते हैं, जो बुलेट ट्रेन से 59 मिनट में तय होगा. दिल्ली से कानपुर 5 से 6 घंटे लगते हैं, जो बुलेट ट्रेन से 1 घंटा 45 मिनट लगेंगे. दिल्ली से लखनऊ 6 से 8 घंटे में होते हैं, जो 2 घंटे 12 मिनट में तय होगा. दिल्ली से वाराणसी 10 से 12 घंटे लगते हैं, लेकिन बुलेट ट्रेन से 3 घंटे 33 मिनट मिलते हैं.दिल्ली से पटना 11 से 14 घंटे की जगह 4 घंटे 41 मिनट लगेंगे.दिल्ली से गुवाहाटी 8 घंटे से कम में सफर होगा, जिसमें 30-35 घंटे लगते हैं.
उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित बुलेट ट्रेन स्टेशन
- नोएडा में सेक्टर (147-148): दिल्ली-NCR में यूपी का पहला बुलेट ट्रेन स्टेशन
- जेवर: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में अंडरग्राउंड स्टेशन बनाया जाएगा
- मथुरा: बांके बिहारी की नगरी में स्टेशन
- आगरा : ताजमहल आने वाले पर्यटकों को फायदा
- फिरोजाबाद: औद्योगिक शहर में कांच,चूड़ी उद्योग
- इटावा: सेंट्रल और वेस्ट यूपी का कनेक्टिंग प्वाइंट
- कन्नौज: इत्र उद्योग का बड़ा केंद्र
- लखनऊ : राजधानी से अयोध्या के लिए एक लिंक रूट भी बनेगा
- अयोध्या: भगवान श्री राम मंदिर और अन्य पर्यटन स्थल
- रायबरेली: सेंट्रल यूपी का एक और स्टेशन
- प्रयागराज: संगम नगरी में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा
- भदोही: विश्व प्रसिद्ध कालीन उद्योग का शहर
- वाराणसी: काशी विश्वनाथ की नगरी
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन रूट
हवाई यात्रा की बोर्डिंग से लेकर लगेज की टाइमिंग के साथ पूरी यात्रा में 3 से 4 घंटे लग जाते हैं, जबकि बुलेट ट्रेन ये सफर बेहद तेज होगा. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि बुलेट ट्रेन का किराया प्लेन टिकट के मुकाबले काफी सस्ता होगा. अभी मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का पहला रूट सूरत से बिलिमोरा तक चलाया जाना है, जिसमें बिजली दौड़ने लगी है और इसका ट्रायल जल्द शुरू हो सकता है. 50 किमी का रूट 15 अगस्त 2027 तक चालू हो सकता है.
ये भी पढ़ें - दिल्ली से 1 घंटे 45 मिनट में कानपुर, 3 घंटे में प्रयागराज... रेल मंत्री ने बताया वाराणसी तक बुलेट ट्रेन का पूरा रूट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं