कोरोना के नए-नए वेरिएंट वैक्सीन निर्माताओं को वैक्सीन का फिर से टेस्ट करने के लिए विवश कर रहे हैं. कोविड -19 का कारण बनने वाला वायरस अत्यधिक अप्रत्याशित साबित हुआ है. हालांकि, पूरी दुनिया में तेजी से फैल रहे नए वेरिएंट (ओमिक्रॉन) को लेकर कुछ एक्सपर्ट्स आश्वस्त है कि यह वायरस अपेक्षाकृत एक हल्की मौसमी बीमारी के रूप में विकसित हो रहा है यानी आगे चलकर वायरस एक सामान्य बीमारी में तब्दील हो सकता है.
ओमिक्रॉन विशेष रूप से ज्यादा संक्रामक साबित हुआ है. इसने वैक्सीन से या फिर बीमारी का शिकार होकर इम्युनिटी प्राप्त करने वाले लोगों को भी शिकार बनाया.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
भले ही ओमिक्रॉन की वजह से दुनियाभर के देशों में रिकॉर्ड मामले सामने आ रहे हैं, लेकिन यह पहले के वेरिएंट्स की तुलना में सामान्य तौर पर कम गंभीर दिख रहा है.
कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि ज्यादा लोगों के ओमिक्रॉन से संक्रमित होने और फिर ठीक होने के साथ ज्यादा से ज्यादा वैक्सीनेशन किसी भी प्रकार के कोविड के खिलाफ सामूहिक सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए अहम हो सकता है.
ओमिक्रॉन की वजह से अस्पताल में दाखिले की दर कम होना भी इस बात का सुझाव देता है कि कोविड-19 एक कमजोर स्वरूप के रूप में विकसित हो सकता है.
फ्रांस के विशेषज्ञ एलेन फिशर ने कहा, "शायद हम एक ज्यादा सामान्य वायरस की तरफ क्रमागत विकास की शुरुआत देख रहे हैं."
क्लिनिकल वायरोलॉजिस्ट जूलियन टैंग ने ओमिक्रॉन की कम गंभीरता पर यूके के एक अध्ययन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मैंने कल्पना की थी कि एक दिन सबसे ज्यादा प्रभावित लोगों के लिए दोबारा टीकाकरण और अन्य उपाय जरूरी होंगे.
उन्होंने कहा, "मुझे अब भी उम्मीद है कि यह वायरस अंतत: अन्य कॉमन कोल्ड कोरोना वायरस की तरह ही बन जाएगा. शायद अगले एक या दो साल में."
इन अनुमानों या अटकलों को सार्वजनिक स्वास्थ्य अधिकारियों ने अपनाया है.
फ्रांस के स्वास्थ्य मंत्री ओलिवियर वेरन ने इस हफ्ते संसद के समक्ष कहा, "हो सकता है कि यह वह लहर जो हमें एक प्रकार की इम्युनिटी हासिल करने की अनुमति देती है."
इससे पहले, इजराइल के स्वास्थ्य मंत्री नचमन ऐश ने एक इजरायली रेडियो स्टेशन को बताया कि हर्ड इम्युनिटी "संभव" थी. "लेकिन हम संक्रमण के माध्यम से उस तक नहीं पहुंचना चाहते. उन्होंने कहा, "हम चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा लोगों के टीकाकरण के कारण ऐसा हो."
खतरनाक है विटामिन डी की ओवरडोज! हो सकते हैं ये नुकसान
हेल्थ की और खबरों के लिए जुड़े रहिए
सर्दियों के लिए एक अच्छा वर्कआउट रूटीन तलाश रहे हैं, तो यहां सबसे बेस्ट और आसान एक्सरसाइज
Cinnamon Water Benefits: सुबह उठकर सबसे पहले पिएं दालचीनी का पानी, मिलेंगे ये 5 गजब के फायदे
लगातार झड़ रहे हैं बाल तो इन 6 चीजों का करें सेवन, नेचुरली कंट्रोल होगा बालों का झड़ना
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं