8 Foods to Boost Your Body's Vitamin D: शरीर के सही विकास और बेहतर इम्यूनिटी के लिए विटामिन-डी बहुत ही आवश्यक है. व्यस्त जीवन और बदलते लाइफस्टाइल के कारण लोगों को धूप नहीं मिलती, इससे उनके शरीर में विटामिन डी की (Vitamin D Deficiency) कमी होने लगती है, विटामिन डी की कमी के अन्य कई कारण (Vitamin D Deficiency Cause) होते हैं. बॉडी में विटामिन डी की कमी (Vitamin D Deficiency) हो जाए तो इसका असर सीधे हड्डियां पर पड़ता है, ये कमजोर होने लग जाती हैं. आप दिनभर दफ्तर में रहते हैं या घर के कामों में व्यस्त हैं और धूप नहीं मिल पाती तो आप अपने आहार में कुछ फूड्स को शामिल कर शरीर में विटामिन डी की कमी (Vitamin D Deficiency) को दूर कर सकते हैं.
इन फूड्स से दूर होगी शरीर में विटामिन डी की कमी | Healthy Foods That Are High in Vitamin D
1. दूध: दूध ढेरों पोषक तत्वों का भंडार होता है. दूध में विटामिन डी तो होता ही है इसमें कैल्शियम भी अच्छा खासा होता है. इस मामले में गाय का दूध सबसे बेहतर होता है, इसमें विटामिन डी की मात्रा काफी अधिक होती है. लिहाजा शरीर में विटामिन डी की कमी को दूर करने के लिए दूध से बेहतर कोई विकल्प नहीं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
2. अंडा: हर दिन एक अंडा खाते हैं तो शरीर में विटामिन डी की कमी को दूर करने में मदद मिलती है. अंडे की जर्दी में विटामिन डी भरपूर मात्रा में मिलता है. ऐसे में अंडा हड्डियों को मजबूत करने और विटामिन डी की कमी को दूर करने के लिए बेहतरीन विकल्प है.
4. मशरूम: मशरूम नियमित तौर पर न खा पाएं तो सप्ताह में एक या दो दिन खाएं. मशरूम को Vitamin D का एक बहुत ही अच्छा सोर्स माना जाता है. इसके अलावा इसमें विटामिन बी1, बी2, बी5, विटामिन सी भी होते हैं. इसके साथ मैग्नीशियम का भी मशरूम अच्छा सोर्स है.
5. दही: दूध के साथ ही इससे बनने वाले दूसरे उत्पादों में भी विटामिन डी मिलता है. हर दोपहर लंच में दही खाने से विटामिन डी की कमी को पूरा किया जा सकता है. इसमें कैल्शियम भी मिलता है लिहाजा इसे खाने से हड्डियां भी मजबूत रहती हैं.
6. फिश: सी फूड विटामिन डी का एक अच्छा सोर्स होता है. आप मांसाहारी हैं तो मछली से विटामिन डी प्राप्त कर सकते हैं. शरीर में विटामिन ई और बी12 की कमी हो तो भी मछली खाने की सलाह दी जाती है. इसके लिए सैल्मन, टूना, हेरिंग और मैकेरल जैसी फिश खाएं.
Weight Loss: जोड़ों के दर्द से परेशान बुजुर्ग कैसे कम करें वजन, यहां है सुपरहिट टिप्स
7. साबुत अनाज: साबुत अनाज भी विटामिन डी का एक बढ़िया सोर्स है. विटामिन डी की कमी शरीर में हो गई है तो आप बाजरा, गेहूं और जौ के साथ ही अन्य साबुत अनाज अपनी डाइट में शामिल करें. इन अनाजों को खाते हैं तो आपके शरीर को फाइबर के साथ ही दूसरे न्यूट्रिएंट्स भी मिल पाते हैं.
8. मीट: मांसाहारी लोगों के लिए विटामिन डी पाने के कई विकल्प हैं. मछली के अलावा चिकन और मटन में भी विटामिन डी अच्छी मात्रा में होता है. ऐसे में मीट का सेवन करने से भी शरीर में विटामिन डी की कमी पूरी होती है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं