विज्ञापन
This Article is From Aug 21, 2023

कोरोना के नए वैरिएंट BA.2.86 ने फिर इन 4 देशों में मचाया आतंक, डब्ल्यएचओ ने जारी किया अलर्ट

WHO ने शुक्रवार को कहा कि वे इस समय इस नए वैरिएंट BA.2.86 की निगरानी कर रहे हैं. अब तक इस वैरिएंट के मरीज 4 अलग-अलग देशों में मिल चुके हैं.

कोरोना के नए वैरिएंट BA.2.86 ने फिर इन 4 देशों में मचाया आतंक, डब्ल्यएचओ ने जारी किया अलर्ट
New Variant BA.2.86: बैज्ञानिकों का मानना है कि कोविड का ये वैरिएंट तेजी से म्यूटेड हो रहा है.

कोरोना वायरल की मार झेल चुकी दुनिया अब दोबारा नए वैरिएंट का नाम सुनकर भी चौंक जाती है. अब एक नए वैरिएंट की खबर सामने आई है. अमेरिका की टॉप डिजीज कंट्रोल एजेंसी सीडीसी  कोविए के एक नए वैरिएंट को ट्रेस कर रही है. बैज्ञानिकों का मानना है कि कोविड का ये वैरिएंट तेजी से म्यूटेड हो रहा है. यूके, चीन और अन्य देशों में नए कोविड स्ट्रेन का खतरा तेजी से बढ़ रहा है. इस वैरिएंट BA.2.86 नाम दिया गया है. अब तक इस वैरिएंट के मरीज 4 अलग-अलग देशों में मिल चुके हैं.

रात को सोते समय बालों में लगा लीजिए ये होममेड तेल, इतनी तेजी से बढ़ेगी बालों की ग्रोथ नहीं होगा यकीन

अमेरिका में 17 फीसदी मामले BA.2.86 के

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने बड़ी संख्या में म्यूटेशन के कारण कोविड-19 वैरिएंट BA.2.86 को 'अंडर मॉनिटरिंग वैरिएंट' बताया है. WHO ने शुक्रवार को कहा कि वे इस समय 3 वैरिएंट्स ऑफ इंटरेस्ट और 7 वैरिएंट्स को ट्रैक कर रहे हैं. डब्ल्यूएचओ ने कहा कि उसे इस कोविड-19 वैरिएंट और इसके प्रसार की सीमा को समझने के लिए ज्यादा डेटा की जरूरत है, लेकिन म्यूटेशन के नंबर पर ध्यान देना जरूरी है. सीडीसी का कहना है कि अमेरिका में 17 फीसदी जो नए केस हैं वे इस नए वैरिएंट के माने जा रहे हैं.

इन देशों में मिले हैं नए वैरिएंट के मरीज

BA 2.86 नामक कोविड स्ट्रेन का पहली बार 24 जुलाई को पता चला था. BA 2.86 डेनमार्क, इजराइल और अमेरिका में फैल रहा है. इसके लक्षण कमोबेश पिछले कोविड स्ट्रेन जैसे ही हैं. यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन, सीएनएन के अनुमान के अनुसार, ये वैरिएंट देश में लगभग 17 प्रतिशत नए कोविड-19 मामलों का कारण बन रहा है.

दूर की चीजें धुंधली दिखाई देने लगी हैं तो आज से ही करें ये 6 काम, आंखों से हटेगा चश्मा, दिखने लगेगा साफ साफ

बता दें कि डब्ल्यूएओ ने इसी साल मई में कोरोनावायरस को ग्लोबल इमरजेंसी से हटा दिया था, लेकिन साथ ही ये भी चेतावनी दी थी कि इसका मतलब ये नहीं है कि कोविड से अब कोई खतरा नहीं है. हमें अभी भी सावधानी बरतनी होगी.

सीएनएन ने रविवार को बताया कि वायरस के एक नए वैरिएंट के कारण, देशों को सतर्क कर दिया है, क्योंकि वैज्ञानिक इससे बचाव के लिए संक्रामकता और इम्यूनिटी को समझने की कोशिश कर रहे हैं.

BA 2.86 के लक्षण

अब तक इस वैरिएंट के लक्षण लगभग ओमिक्रॉन एक्सबीबी 15 के समान ही हैं, जिसमें बुखार, खांसी, सिरदर्द, शरीर में दर्द, थकान और पेट की परेशानी शामिल है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
WHO, Covid-19, Corona Virus, BA.2.86, New Variant
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com